पूरा थाना खरीद रखा है: पार्षद को खुली धमकी; फिर कटघरे में थाना सदर बाजार, अवैध शराब बेचने वाले का दंभ-
Khulasa First
संवाददाता

शिकायत के बाद ही जागी पुलिस
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर का विवादित थाना सदर बाजार एक बार फिर सवालों के घेरे में है। आम जनता की शिकायतें जहां महीनों तक फाइलों में धूल खाती रहती हैं, वहीं अब हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि गली-मोहल्लों में फलते-फूलते अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने पार्षदों को खुद मोर्चा संभालना पड़ रहा है। गाडराखेड़ी में अवैध शराब बेचने वाले एक आरोपी ने तो हद ही पार कर दी।
पुलिस की मिलीभगत का इशारा करते हुए उसने खुलेआम दंभ भरते हुए कहा कि 20 साल से शराब बेच रहा हूं, पूरा थाना खरीद रखा है। मेरी शराब कोई बंद नहीं करा सकता। पार्षद पहुंचे तो शराब ब्लैकर बोला- मेरे चक्कर में मत पड़ना, नुकसान हो जाएगा।
जानकारी के मुताबिक वार्ड-9 के भाजपा पार्षद राहुल जायसवाल रविवार को एसआईआर के संबंध में क्षेत्र का दौरा कर रहे थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि जीवन लोधी लंबे समय से इलाके में अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पार्षद जब उसके घर पहुंचे और शराब बिक्री न करने को कहा तो जीवन ने उन्हें ही धमकाना शुरू कर दिया।
अभद्रता करते हुए यह तक कहा कि कई पार्षद आए-गए, लेकिन वह शराब बंद नहीं करेगा। इसके बाद पार्षद जायसवाल समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और आरोपी जीवन पिता ठाकुरसिंह लोधी निवासी गाडराखेड़ी सदर बाजार के खिलाफ केस दर्ज कराया।
पार्षद जायसवाल ने बताया धमकी के बाद टीआई यशवंत बड़ोले और एसीपी विवेक चौहान को फोन किया। इसके बाद ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी को पकड़कर केस दर्ज किया।
शर्मनाक यह भी है कि 15 दिन पहले इस अवैध शराब बिक्री की शिकायत टीआई को फोन पर कर चुके थे, लेकिन कार्रवाई तो दूर, उन्होंने तस्दीक करना भी मुनासिब नहीं समझा।
टीआई अब दावा कर रहे हैं कि उन्हें पहले कोई शिकायत मिली ही नहीं। पार्षद जायसवाल ने अवैध शराब के खिलाफ 2023 में पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत भी की थी।
इसके बावजूद जीवन लोधी जैसे लोगों का अवैध कारोबार बंद कराने की हिम्मत थाना सदर बाजार अब तक नहीं जुटा पाया। आरोपी जीवन द्वारा धमकाए जाने पर उन्होंने अपनी सुरक्षा की भी मांग की है।
आज शराब नहीं मिली, किंतु आरोपी पर पहले से हैं केस
सदर बाजार पुलिस ने जीवन लोधी के खिलाफ मामला तो दर्ज किया, पर खानापूर्ति किस तरह होती है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आज शराब नहीं मिली कहकर कार्रवाई की आड़ ली जा रही है, जबकि आरोपी पर पहले भी कई केस दर्ज हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!