पैडलर की लिंक मिली राजस्थान से: गिरफ्तार के लिए जाएगी टीम
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में हाई प्रोफाइल नशे का ड्रग रैकेट चलाने वाले दो कुख्यात पैडलरों को नारकोटिक्स विंग ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एलएसडी के 10 टिकट और 21 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है।
प्राथमिक जांच में पता चला है यह नशा राजस्थान से इंदौर लाया गया था और इसे शहर के रईस घरानों के युवाओं, स्टूडेंट्स और पार्टी सर्किट में खपाया जाना था।
नारकोटिक्स विंग के डीएसपी संतोषसिंह हाड़ा को मुखबिर से सूचना मिली थी पीपल्याहाना मुक्तिधाम के पास दो युवक मादक पदार्थों की डिलीवरी के लिए खड़े हैं। निरीक्षक हरीश सोलंकी के नेतृत्व में टीम भेजी गई।
टीम ने हुलिए के आधार पर रीजनल पार्क स्थित वॉशिंग ईयर फ्रेश के सामने आरोपी पवन पिता महेश साहू निवासी केंद्रीय विद्यालय परिसर महू और दिनेश एलेक्स वलानी पिता शोभान वलानी निवासी प्रेम नगर को घेर लिया।
कार्रवाई के दौरान एक आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जिसे टीम ने दौड़कर दबोचा। टीआई हरीश सोलंकी ने बताया आरोपियों से 21 ग्राम एमडी ड्रग्स और 10 एलएसडी टिकट बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब ₹1,35,000 है।
एलएसडी टिकट ‘हाई प्रोफाइल नशा’ माना जाता है, जिसका सेवन शहर के अमीर परिवारों के लड़के–लड़कियां और क्लब कल्चर से जुड़े युवा अधिक करते हैं।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया एलएसडी को जुबान पर रखकर या चाटकर नशा लिया जाता है, जिससे असर तेजी से होता है। शहर में बड़ी संख्या में युवा, खासकर कॉलेज स्टूडेंट, इसका उपयोग कर रहे हैं।
राजस्थान से आता था माल, इंदौर में हाई-प्रोफाइल क्लाइंट
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया वे ड्रग सप्लाई चेन का हिस्सा हैं। नशा राजस्थान से इंदौर लाकर यहां के पार्टी सर्किट और हाई फाइनेंशियल बैकग्राउंड वाले युवाओं को बेचा जाता था। पुलिस अब सप्लाई नेटवर्क, फंडिंग और ग्राहक लिस्ट खंगाल रही है।
नारकोटिक्स विंग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर गहन जांच शुरू की है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!