खबर
Top News

जाम से त्रस्त जनता ने खोला अंडरपास, प्रशासन ने बंद कराया: सिंगापुर टाउनशिप अंडरपास को लेकर तनातनी…

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

16 दिसंबर 2025, 6:40 pm
शेयर करें:
जाम से त्रस्त जनता ने खोला अंडरपास, प्रशासन ने बंद कराया

वाहन चालकों ने चद्दरें हटाकर आवाजाही शुरू कर दी थी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर
शहर के तलावली चांदा क्षेत्र स्थित सिंगापुर टाउनशिप के दूसरे अंडरपास के उद्घाटन में लगातार हो रही देरी से परेशान स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों ने खुद ही अंडरपास पर लगी चद्दरें हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी। हालांकि कुछ समय बाद प्रशासन ने इसे फिर बंद कर दिया, वहीं रविवार को इसका विधिवत उद्घाटन किए जाने की घोषणा की गई है।

रहवासियों और वाहन चालकों का कहना है कि अंडरपास आवागमन के लिए न खोले जाने से रोजाना भारी ट्रैफिक जाम से जूझ रहे हैं। अंडरपास का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है, लेकिन प्रशासनिक औपचारिकताओं के कारण इसे चालू नहीं किया जा रहा था। 13 दिसंबर को कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक तुलसी सिलावट द्वारा उद्घाटन प्रस्तावित था, जो समय की कमी के कारण स्थगित हो गया।

इससे सिंगापुर टाउनशिप और आसपास की लगभग 15 कॉलोनियों में रहने वाले हजारों लोगों को रोजाना ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। सोमवार सुबह सफाईकर्मियों के पहुंचने के दौरान ही कुछ वाहन चालकों ने मौका देखकर अंडरपास पर लगी चद्दरें हटा दीं, जिसके बाद दोपहिया और चारपहिया वाहन यहां से निकलने लगे।

इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए, जिससे खबर तेजी से वायरल हो गई। जानकारी मिलते ही मौके पर तैनात गार्ड्स ने तुरंत चद्दरें दोबारा लगाकर अंडरपास को बंद कर दिया। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रविवार को करेंगे विधिवत उद्घाटन
मामले में मंत्री तुलसी सिलावट ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा रविवार को दूसरे अंडरपास का विधिवत उद्घाटन कर दिया जाएगा। इससे सिंगापुर टाउनशिप सहित आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम की समस्या से काफी राहत मिलेगी। इस अंडरपास के चालू होने से न केवल ट्रैफिक प्रवाह सुगम होगा, बल्कि क्षेत्रवासियों का समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।

टैग:

संबंधित समाचार

जिस केस में नपे थे टीआई उसी में बन गए मुलजिम
Top News

जिस केस में नपे थे टीआई उसी में बन गए मुलजिम:लोकायुक्त पुलिस ने टीआई सुजीत श्रीवास्वत सहित चार पर दर्ज किया केस

4 minutes ago
डीजे पर नाचते-नाचते अचानक गिरा युवक
Top News

डीजे पर नाचते-नाचते अचानक गिरा युवक:अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; खुशी मातम में बदली

7 minutes ago
मध्य प्रदेश की झांकी को मिला ‘मोस्ट ब्यूटीफुल फ्लोट अवॉर्ड’
Top News

मध्य प्रदेश की झांकी को मिला ‘मोस्ट ब्यूटीफुल फ्लोट अवॉर्ड’:अमेरिका में गूंजी अहिल्याबाई की गौरवगाथा

8 minutes ago
BPSC TRE-4 परीक्षा को लेकर बवाल
Top News

BPSC TRE-4 परीक्षा को लेकर बवाल:छात्रों पर लाठीचार्ज; दौड़ाकर पीटा, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल

12 minutes ago
नक्शा जी+2 का, इमारत जी+3 की... फाइल को किसने दी मंजूरी
Top News

नक्शा जी+2 का, इमारत जी+3 की... फाइल को किसने दी मंजूरी:2000 वर्गफीट में नियम ताक पर रख खड़ी की मल्टी; निगम अफसरों की भूमिका संदिग्ध

18 minutes ago
खजराना गणेश को बांधी जाएगी प्रदेश की सबसे बड़ी राखी
Top News

खजराना गणेश को बांधी जाएगी प्रदेश की सबसे बड़ी राखी:वंदे मातरम् थीम में दिखेगी Gen-Z की झलक

25 minutes ago
राहगीरों से झपटते थे मोबाइल
Top News

राहगीरों से झपटते थे मोबाइल:तेजाजी नगर पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे गिरोह के चार नशेड़ी लुटेरे

26 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक में घुसी कार; मां-बेटी की मौत

26 minutes ago
इंडिगो फ्लाइट में बिगड़ी यात्री की तबीयत
Top News

इंडिगो फ्लाइट में बिगड़ी यात्री की तबीयत:अचानक पड़ा मिर्गी का दौरा; प्राथमिक उपचार के बाद किया अस्पताल रेफर

34 minutes ago
हाईवे पर चलती बस में लगी आग
Top News

हाईवे पर चलती बस में लगी आग:खिड़कियां तोड़कर कूदे यात्री; बाल-बाल बची कई जानें

39 minutes ago
बड़ी इंजीनियरिंग चूक
Top News

बड़ी इंजीनियरिंग चूक:सड़क की जगह खेत में उतर रहा पुल; 30 डिग्री बिगड़ा अलाइनमेंट

about 1 hour ago
हेरिटेज ट्रेन को लेकर यात्रियों में जबरदस्त उत्साह
Top News

हेरिटेज ट्रेन को लेकर यात्रियों में जबरदस्त उत्साह:इतनी अवधि तक सीटें फुल; नॉन-एसी में भी वेटिंग

about 1 hour ago
ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
Top News

ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत:करोड़ों की लागत से बनेगा ब्रिज; सिंहस्थ 2028 से पहले पूरा करने का लक्ष्य

about 1 hour ago
सनपाल के काले कारनामों का खुलासा
Top News

सनपाल के काले कारनामों का खुलासा:भगोड़ा सतीश फरार तो किसने किए हस्ताक्षर?

about 1 hour ago
अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड रैकेट पकड़ाया
Top News

अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड रैकेट पकड़ाया:लाखों के ट्रांजैक्शन का खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
ट्रैफिक में फंसी जनता
Top News

ट्रैफिक में फंसी जनता:अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम सुपर कॉरिडोर से एमआर-10 तक जाम

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन छोड़ी; छात्र का सिर फटा, छात्रा बेहोश, TRE-4 में बदलाव की मांग को लेकर प्रदर्शन

about 1 hour ago
त्योहारों से पहले सड़कों पर भारी पुलिस बल
Top News

त्योहारों से पहले सड़कों पर भारी पुलिस बल:असामाजिक तत्वों को हिदायत- कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

about 1 hour ago
गड्ढों में वीआईपी रोड... पाइप लाइन बिछाने के बाद मिट्टी-गिट्टी डालकर छोड़ी सड़क
Top News

गड्ढों में वीआईपी रोड... पाइप लाइन बिछाने के बाद मिट्टी-गिट्टी डालकर छोड़ी सड़क:निगम बोला-बारिश में मिट्टी बैठने के बाद करेंगे पक्का सुधार

about 1 hour ago
मोहन ने रचाई ऐसी लीला खिल उठे किसानों के चेहरे
Top News

मोहन ने रचाई ऐसी लीला खिल उठे किसानों के चेहरे:चार गुना मुआवजे ने लौटाई उम्मीद

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!