ड्रेनेज लाइन डाली नहीं, खोदकर रख दी सड़क: भावना नगर की सड़क खुदाई से रहवासी परेशान; आंदोलन की चेतावनी
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खंडवा नाका पर भावना नगर में सड़क खुदाई से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। कॉलोनी की एक लाइन वार्ड क्रमांक 75 में आती है, जिसके कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी हैं, जबकि दूसरी लाइन वार्ड क्रमांक 77 के अंतर्गत आती है, जहां से भाजपा की पार्षद रिंकू चौहान निर्वाचित हैं। कांग्रेस पार्षद द्वारा करीब डेढ़ वर्ष पूर्व क्षेत्र में सड़क निर्माण कराया गया था, जिससे लोगों को काफी राहत मिली थी।
लगभग 25 दिन पहले भाजपा पार्षद द्वारा ड्रेनेज लाइन के नाम पर सड़क को दोबारा खुदवा दिया गया। खुदाई के बाद न तो ड्रेनेज लाइन का काम शुरू हुआ और न ही सड़क मरम्मत की गई। ठेकेदार बीच में ही काम छोड़कर गायब हो गया,
जिससेे सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिनमें आए दिन कोई न कोई गिरकर घायल हो रहा है। कई मकानों के ठीक सामने मलबे और मिट्टी के ढेर लगा दिए गए हैं, जिससे लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है।
स्थिति यह है कि कॉलोनी में न तो कचरा गाड़ी पहुंच पा रही है और न ही सब्जी वाले आ पा रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। बारिश या अंधेरे के समय हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।
रहवासियों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा आम नागरिक भुगत रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर ड्रेनेज कार्य पूरा कराने की मांग की है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!