खबर
Indore

महाकाल से ओंकारेश्वर की दूरी 12 किमी होगी कम: 20 प्रतिशत काम ही बाकी; इंदौर से खंडवा, बुरहानपुर, जलगांव के बीच भी यातायात बेहतर होगा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 मार्च 2026, 4:08 pm
शेयर करें:
महाकाल से ओंकारेश्वर की दूरी 12 किमी होगी कम

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सिंहस्थ से पूर्व महाकाल से ओंकारेश्वर जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। अब श्रद्धालु बिना इंदौर आए महाकाल दर्शन के बाद सीधे आंेकारेश्वर जा सकेंगे और ये दूरी भी 12 किमी कम हो जाएगी। ये सीधा मार्ग इंदौर-खंडवा-इच्छापुर राजमार्ग है। इसका 20 प्रतिशत काम ही बाकी है।

सवा साल देरी से चल रहे इस राजमार्ग पर सुरंग और वायाडक्ट बनाया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात होगा। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि सुरंग और वायाडक्ट बन जाने के बाद महाकाल से सीधे ओंकारेश्वर तक का रास्ता 12 किमी कम हो जाएगा।

सिमरोल से चोरल के बीच आने वाले दो घाट सेक्शन भी खत्म कर दिए जाएंगे। इससे वक्त भी बचेगा। 216 किमी लंबे इस राजमार्ग पर तीन सुरंगें बन रही हैं। दो 500-500 और एक 300 मीटर लंबी है। तलाई में बनाई जा रही पहली सुरंग से निकलते ही वाहन वायाडक्ट से गुजरेंगे।

यहां पहाड़ों के बीच दो वायाडक्ट बनाए जा रहे हैं। इसमें पहला 500 और दूसरा 450 मीटर का वायाडक्ट रहेगा। दोनों का काम 60 फीसद पूरा हो चुका है। मेघा इंजीनियरिंग ने वायाडक्ट का काम नवंबर-दिसंबर के बीच पूरा करने का दावा किया है। इसके अलावा चोरल की नदी पर तीन माइनर ब्रिज कम वायाडक्ट रहेंगे।

इसके चलते इंदौर से ओंकारेश्वर पहुंचने में महज एक घंटा चालीस मिनट का समय लगेगा, जबकि वर्तमान में 80 किमी की दूरी तय करने में पौने तीन घंटे लगते है। वायडक्ट की वजह से घाट सेक्शन खत्म होगा। समय कम लगने की वजह यह है कि सफर 10-12 किलोमीटर कम होगा।

मेघा इंजीनियरिंग के प्रोजेक्ट मैनेजर नागेश्वर राव के मुताबिक ओंकारेश्वर के अलावा खंडवा भी ढाई घंटे में पहुंच सकेंगे। आरओबी का काम भी तेज सफर आसान करने के लिए राजमार्ग पर सुरंग-वायाडक्ट के अलावा बड़वाह में आरओबी का काम चल रहा है। अलाइटमेंट बदलने के बाद आरओबी के लिए अतिरिक्त जमीन भी मिल चुकी है।

एनएचएआई ने सड़क की क्षमता, सुरक्षा और यातायात के सुचारू संचालन के लिए एक-एक मेजर ब्रिज-व्हीकल ओवर पास (वीओपी), चार व्हीकल अंडर पास (वीयूपी), एक लाइट व्हीकल अंडर पास (एलवीयूपी), छह स्माल व्हीकल अंडर पास (एसवीयूपी), 14 माइनर ब्रिज, 22 बाक्स कल्वर्ट तथा 11 पाइप कल्वर्ट का निर्माण कर रहा है।

बेहतर हो जाएगी कनेक्टिविटी
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रवीण यादव के मुताबिक इंदौर से खंडवा, बुरहानपुर, जलगांव के बीच भी यातायात बेहतर हो जाएगा। इन शहरों के बीच कनेक्टिविटी आसान होगी। साथ ही स्थानीय व्यापार, कृषि परिवहन, पर्यटन एवं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 2 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 2 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 3 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 3 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 3 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 3 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 3 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 3 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 3 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 3 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 3 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 3 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 3 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 3 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 3 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 4 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 4 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!