उपसरपंच के पति को जनपद पंचायत सदस्य ने धमकाया
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
पंचायत में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाली महिला उपसरपंच और उसके पति को धमकाने का मामला सामने आया है। धमकी बांक पंचायत के सरपंच से जुड़े जनपद पंचायत सदस्य ने दी है। पैसों के लेनदेन को लेकर दी गई धमकी की रिकॉर्डिंग पुलिस को देते हुए फरियादी ने पुलिस कमिश्नर, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर के साथ ही चंदन नगर थाने में शिकायत की है।
जानकारी के अनुसार मो. शहजाद पिता मो. इस्माईल निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी, नूरानी नगर में चाय-कैफे चलाते हैं। लिखित शिकायत में उन्होंने बताया 26 नवंबर की शाम वे अपनी दुकान पर थे। करीब 6.30 बजे उनके मोबाइल पर जनपद पंचायत सदस्य आबिद हुसैन के चाचा के नंबर 88393-60474 से कॉल आया। रिसीव करने पर आबिद हुसैन गालियां देने लगा। मेरी जाति और पुराने पैसों के लेनदेन को लेकर भी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
शहजाद ने बताया उन्होंने 6 जनवरी 2016 को परिचित होने के चलते आबिद को पांच लाख रुपए अपने बैंक खाते से निकलवाकर दो माह के लिए दिए थे, लेकिन उसने अब तक नहीं लौटाए। जब उससे बैंक के ब्याज के पैसे देने को कहा तो वह रंजिश रखने लगा और अशरफ नामक व्यक्ति से हमला कराने की बात कही। 24 नवंबर को आबिद का किसी से विवाद हुआ था। आबिद साजिशवश इसमें मेरे भी शामिल होने का झूठा आरोप लगा है, जबकि मैं उस दौरान अपनी दुकान में था।
सरपंच का करीबी है आबिद... शहजाद के मुताबिक आबिद बांक पंचायत के सरपंच सोहराब पटेल व आदतन अपराधी सोहेल पटेल का नजदीकी है। चूंकि मैं और मेरी उपसरपंच पत्नी सायना पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर दो साल से आवाज उठा रहे हैं।
इसके चलते आरोपी हमसे रंजिश रखते हैं और हमें किसी झूठे केस में फंसाने की साजिश रच रहे हैं। सोहराब पर चंदन नगर थाने में चार और एमजी रोड थाने में एक केस दर्ज है। चंदन नगर पुलिस ने उसे दो साल के लिए बाउंड ओवर भी किया हुआ है। मुझे डर है कि कहीं ये लोग मिलकर मुझे और मेरे परिवार को कोई नुकसान न पहुंचा दें।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!