दूषित पानी से नहीं थम रहा मौत का सिलसिला: एक और महिला ने तोड़ा दम; कांग्रेस ने फिर किया आंदोलन का ऐलान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से फैल रही बीमारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लंबे समय से इलाजरत 65 वर्षीय अनिता कुशवाह की मौत के बाद इस मामले में मृतकों की संख्या 32 तक पहुंच गई है।
काफी समय से जिंदगी की जंग लड़ रही थीं
अनिता बॉम्बे हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर थीं और काफी समय से जिंदगी की जंग लड़ रही थीं। फिलहाल अब भी तीन मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है और वे आईसीयू में इलाजरत हैं।
पहले से कोई बीमारी नहीं थी
मृतका के बेटे नीलेश कुशवाह ने बताया कि उनकी मां को पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। 28 दिसंबर को उल्टी-दस्त की शिकायत पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत में कुछ सुधार के बाद घर ले आए थे।
इसके बाद तबीयत दोबारा बिगड़ने पर उन्हें पहले अरविंदो अस्पताल और फिर बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया। इलाज के दौरान उनकी किडनी फेल हो गई, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
स्वास्थ्य विभाग का बयान
सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी ने बताया कि शासन स्तर पर अनिता का बेहतर इलाज कराया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
कांग्रेस ने फिर किया आंदोलन का ऐलान
इस मामले को लेकर कांग्रेस ने 3 फरवरी को दोबारा आंदोलन करने की घोषणा कर दी है। इससे पहले कांग्रेस द्वारा इंदौर में न्याय यात्रा निकाली जा चुकी है। वहीं 17 जनवरी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी इंदौर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर चुके हैं।
ये मौतें नहीं, हत्याएं हैं: जीतू पटवारी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि जहरीले पानी से लगातार मौत हो रही है। इन सभी परिवारों से हम मिले थे। ये मौतें नहीं, हत्याएं हैं और यह हत्याएं उन्हीं ने की, जिन्हें जल से जीवन देने की जिम्मेदारी थी।
यह बीजेपी के अहंकार का परिचायक है। जिन्हें इंदौर जिता रहा है, उनकी जिम्मेदारी क्या थी और उन्होंने क्या किया? ये उलटे गालियां देते हैं। इसका हिसाब लेना चाहिए।
कांग्रेस की प्रमुख मांगें
कांग्रेस ने सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों से जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए कहा है कि सभी पीड़ित परिवारों को 1 करोड़ रुपए मुआवजा दिया जाए। जिम्मेदारों पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज हो। दोषी नेताओं और अधिकारियों से इस्तीफा लिया जाए और कड़ी कार्रवाई की जाए।
हाईकोर्ट की सख्ती
इस मामले में दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग गठित किया है। आयोग को एक माह के भीतर अंतरिम रिपोर्ट सौंपनी होगी, जिसमें मौतों के कारण, कुल संख्या और जिम्मेदारों की भूमिका तय की जाएगी।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!