खबर
टॉप न्यूज

‘ मौत का मांझा ‘अब मजा नहीं, सजा देगा: चाइनीज डोर से पतंग उड़ाना अब अपराध; 3 साल की हवालात, बेचने वाला जिलाबदर

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

09 दिसंबर 2025, 1:30 pm
शेयर करें:
‘ मौत का मांझा ‘अब मजा नहीं, सजा देगा

रंग लाई खुलासा फर्स्ट की तीन साल की ‘साधना’, तीन साल की सजा

चाइना की डोर से गंभीर चोट लगी तो पतंग उड़ाने वाले पर दर्ज होगा हत्या के प्रयास का केस

इस साल जानलेवा पतंगबाजी पर सख्त हुए कलेक्टर-पुलिस कमिश्नर, सभी थाना क्षेत्रों को किया अलर्ट

‘अब कोई गुलशन न उजड़े’ की मार्मिक मनुहार ने दिखाया असर, पुलिस रोज पकड़ रही चाइना डोर

सावधान! पतंगबाजी में डोर की जांच करने के लिए कभी भी छत पर आ जाएगी सादी वर्दी में पुलिस

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इ स बार इंदौर में चाइना मांझे से पतंगबाजी पर प्रतिबंध का आदेश कागज पर ही दम नहीं तोड़ेगा। न महज खानापूर्ति के लिए पुलिसिया कार्रवाई होगी। सिर्फ दुकानदार, यानी ये जानलेवा मांझा बेचने वाला ही नहीं, उपयोग करने वाला भी अब अपराधी होगा। यानी मौत का मांझा अब मजा नहीं, सीधे हवालात की सैर कराएगा और 3 महीने से लेकर 3 साल तक की सजा भी दिलवाएगा।

इस मामले में जिला व पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। इसकी पहल जिला प्रशासन की तरफ से हुई थी, जो अब शहर में जन आंदोलन का रूप लेती जा रही है।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने वक्त से पहले, यानी 14 जनवरी मकर संक्रांति त्योहार के करीब डेढ़ महीने पहले ही चाइना मांझे का व्यापार, भंडारण और उपयोग प्रतिबंधित कर दिया। दुर्भाग्यपूर्ण रूप से इस मांझे से एक नाबालिग गुलशन की दर्दनाक मौत भी इंदौर में हो गई। इस मौत ने कलेक्टर सहित पूरे इंदौर को झकझोर दिया।

खुलासा फर्स्ट ने भी ‘अब कोई गुलशन न उजड़े’ की मार्मिक मनुहार जिला व पुलिस प्रशासन से की। इसके बाद प्रतिबंध के खिलाफ सख्ती तेज हुई और पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने भी कमर कस ली कि इस बार इंदौर जिले में चाइना मांझा इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा। ताजा प्रतिबंधात्मक आदेश व सजा का प्रावधान इसी सख्त प्रक्रिया का हिस्सा है।

हर थाने में माइक्रो बीट व सीआई सेल का गठन
चाइनीज डोर से पतंग उड़ाना भी अब अपराध माना जाएगा। इस मांझे को बेचने वाले के साथ पतंग उड़ाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। जांच के लिए हर थाने की माइक्रो बीट व सीआई सेल पतंग उड़ाने वालों के मांझे जांचेगी। चाइना डोर के साथ जितने लोग पकड़ाए हैं, पुलिस उनके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई करेगी।

आगे भी जो लोग स्टॉक के साथ बेचते हुए पकड़ाएंगे, उनके खिलाफ भी जिलाबदर या रासुका की कार्रवाई होगी। चाइनीज मांझे का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ पुलिस अब बीएनएस की धारा 125 के तहत केस दर्ज करेगी। हर थाने की माइक्रो बीट व सीआई सेल की टीम जहां भी अंदेशा होगा, वहां पतंग उड़ाने वाले लोगों की छतों पर जाकर जांच करेगी। हर थाने से सादी वर्दी वाले पुलिसकर्मी भी क्षेत्रों में घूमेंगे।

सावधान! तीन महीने से लेकर तीन साल की सजा, 10 हजार तक जुर्माना
बीएनएस की धारा 125 में प्रावधान है कि लापरवाही से ऐसा काम करना, जिससे मानव जीवन या किसी की व्यक्तिगत सुरक्षा खतरे में पड़े तो कार्रवाई होगी। इसके तहत चाइना की डोर से पतंग कोई उड़ाता है और किसी को भले ही चोट न लगे, फिर भी 3 महीने की सजा और 2500 रुपए जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

चोट लगने पर 6 महीने की कैद व 5 हजार का जुर्माना या दोनों तथा गंभीर चोट लगने पर यही सजा बढ़कर 3 साल की हो जाएगी और जुर्माना 10 हजार रुपए वसूला जाएगा। बेचने वालों को तो सीधा गुंडे-बदमाशों की तर्ज पर जिलाबदर किया जाएगा। ऐसा व्यक्ति या दुकानदार रासुका के तहत भी निरुद्ध किया जा सकता है।

मौत के मांझे, यानी चाइना की डोर के खिलाफ 2022 से मुखरता से चल रही खुलासा फर्स्ट की तीन साल की साधना तीन साल की सजा के रूप में आखिरकार रंग लाई। अब अहिल्या नगरी इंदौर में चाइना डोर से पतंग उड़ाना भी अपराध होगा। अगर ऐसा करते पाए गए तो तीन साल की सजा होगी।

यही नहीं, इस जानलेवा डोर से पतंगबाजी करते हुए अगर किसी को गंभीर चोट लगी तो पतंग उड़ाने वाले पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज होगा। इस जानलेवा मांझे को बेचने वाला अब गुंडे-बदमाशों की तर्ज पर सीधा जिलाबदर होगा। इस आदेश को अमलीजामा पहनाने के लिए पुलिस ने विशेष दस्तों का गठन किया है।

ये दस्ते जमीन से आसमान तक नजर रखेंगे। यानी अब शहर में होने वाली पतंगबाजी पर सड़क से छत तक पुलिस की निगरानी रहेगी। जन-जन की जान व पर्यावरण, पंछियों के हित में खुलासा फर्स्ट लगातार तीन साल से पुरजोर प्रयास कर रहा था कि मौत के इस मांझे के खिलाफ पुलिस प्रशासन की मुहिम का दायरा दुकानदारों से ऊपर, इस डोर से पतंगबाजी करने वालों तक बढ़ाया जाए, क्योंकि जब तक इस मांझे का उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक इसका कारोबार बंद नहीं होगा।

उलटा इस मांझे की ब्लैक मार्केटिंग को बढ़ावा मिलेगा। होता भी ये ही था। दुकानदारों पर कार्रवाई, जानलेवा मांझे के धंधे के मुनाफे को दो-चार गुना कर देती थी। मुनाफे का इस हिस्से के कुछ जिम्मेदार हिस्सेदार बना दिए जाते थे। लिहाजा मौत की इस डोर के खिलाफ जिला व पुलिस प्रशासन का हर बरस अभियान कागज पर ही दम तोड़ देता था।

टैग:

संबंधित समाचार

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

9 minutes ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

20 minutes ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

25 minutes ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

27 minutes ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

32 minutes ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

33 minutes ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

36 minutes ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

44 minutes ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 1 hour ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 1 hour ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 1 hour ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 1 hour ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 1 hour ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 1 hour ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 1 hour ago
पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण
Top News

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

about 2 hours ago
मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई
Indore

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

about 2 hours ago
किराना दुकानदार पर  छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

about 2 hours ago
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
Top News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!