नगर निगम संपत्तिकर खाते में सुधार की समयसीमा समाप्त, अब होगी जांच
Khulasa First
संवाददाता

अपर आयुक्त की रिपोर्ट के आधार पर जांचा जाएगा एआरओ का कामकाज
खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
नगर निगम के अफसरों ने राजस्व वसूली के लिए नया पैतरा आजमाया है। इसके चलते सभी सहायक राजस्व अधिकारियों को 30 नवंबर तक संपत्तिकर खातों में सुधार के निर्देश दिए गए थे। समयसीमा समाप्त होने के बाद अब निशाने पर आए एआरओ पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जोनल कार्यालय पर लगाए गए जांच शिविर की रिपोर्ट को आधार बनाया जा सकता है।
नगर निगम में अफसरों की अफसरशाही हावी है। इसके चलते जो अफसर जिस जगह बैठा है उसने अपनी मनमानी शुरू कर दी है। इसी वजह से नगर निगम अफसरो की मनमानी का केंद्र बना हुआ है। मौजूदा में निगम का राजस्व विभाग अपने कामकाज को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। विभाग की कमान संभाल रहे अपर आयुक्त श्रंगार श्रीवास्तव इंदौर से पहले भी जुड़े रहे हैं। इसका फायदा उठाते हुए उन्होंने राजस्व वसूली को बढ़ाने की नई योजना बनाई है। इसके चलते उन्होंने निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव के जरिए पहले वार्ड 74 में निगम के सैकड़ों कर्मचारियों को एक साथ जांच के लिए मैदान में उतार दिया, लेकिन वहां निगम कर्मचारियों की मनमानी का जनप्रतिनिधियों ने खुलकर विरोध किया।
इसके बाद निगमायुक्त को वह सर्वे रोकना पड़ा। लेकिन अपर आयुक्त श्रीवास्तव ने नया पैतरा अपना लिया। इसके चलते जनप्रतिनिधियों को खुश करने के लिहाज से जोनल कार्यालय पर पंद्रह दिन के शिविर लगाए गए। इनमें संपत्तिकर खातों में सुधार कराया गया। इस प्रक्रिया में कुछ सहायक राजस्व अधिकारी कमतर साबित हुए हैं। जिनको अपर आयुक्त ने टारगेट पर लेकर कार्रवाई का मना बना लिया है। इसके साथ ही सभी 22 जोन के सहायक राजस्व अधिकारियों को 30 नवंबर तक अपने क्षेत्र की संभी संंपत्तियों के खाते में सुधार कर उसकी वर्तमान जानकारी दर्ज करने का लक्ष्य सौंपा गया। यह समयसीमा भी समाप्त हो गई है।
व्यापारी नाराज... राजस्व विभाग के अपर आयुक्त शृंगार श्रीवास्तव निगम का राजस्व बढ़ाने के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन महापौर की घोषणा पर अमल करने में भी कोताही बरती जा रही है। निगम मार्केट की दुकानों के व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल कई बार महापौर से मिल चुका है कि निगम दस रुपए के हिसाब से किराया वसूल रहा है जो नियम विरुद्ध है। व्यापारियों को महापौर कई बार आश्वासन भी दे चुके हैं। इसके बाद निगम अफसर बदल गए, लेकिन महापौर की घोषणा पर अब तक अमल नहीं हुआ है।
वहीं मौजूदा अपर आयुक्त शृंगार श्रीवास्तव भी पुराने ढर्ऱे पर चलकर दुकानदारों से जबरिया दस रुपए के हिसाब से किराया वसूलने की प्रक्रिया पर ही चल रहे हैं। इससे व्यापारियों में नाराजगी का माहौल बनने लगा है। वहीं व्यापारियों की शिकायत पर महापौर ने राजस्व विभाग के अफसरों को हिदायत दी है कि वह की गई घोषणा पर अमल करते हुए किराया वसूली में बदलाव करें। अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहे।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!