डीसीपी ने रात डेढ़ बजे सुनी मां-बेटे की पीड़ा: दोनों पक्षों को सुनने के बाद दिया निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन
Khulasa First
संवाददाता

थाने में नहीं हुई सुनवाई तो सीधे रानी सराय स्थित ऑफिस पहुंच गया था पीड़ित
खुलासा फर्स्ट…इंदौर
शहर में देर रात साढ़े बारह–एक बजे के बाद पुलिस अधिकारियों के दरवाजे कम ही खुलते हैं, लेकिन मंगलवार रात डीसीपी जोन-2 कृष्ण लालचंदानी ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए मां-बेटे की पीड़ा आधी रात को सुनी और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
स्कीम 103 निवासी भारत वर्धानी मां भावना के साथ रात करीब डेढ़ बजे डीसीपी ऑफिस पहुंचे। मां-बेटे के देर रात ऑफिस के बाहर खड़े होने की बात सुनते ही डीसीपी ने दोनों को बुलाया और पूरी घटना सुनी। भारत ने डीसीपी को बताया कि उनके फ्लैट के नीचे स्थित राधे-राधे दूध डेरी के संचालक दिनेश जोशी, राकेश व कृष्णा वर्षों से उनसे विवाद कर रहे हैं।
बोरिंग के कारण हुए झगड़े ने इतना तूल पकड़ा है कि मारपीट की नौबत आ जाती है। 2023 और 2024 में भी वह राजेंद्र नगर थाने में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन हर बार सिर्फ एनसीआर काटकर मामला निपटा दिया जाता है। मैं विदेश में रहता हूं, मेरे माता-पिता अकेले हैं। इनसे जान का खतरा है… कल तो मेरे घर के बाहर लगा कैमरा भी नीचे कर दिया और मां के साथ बदसलूकी की। पीड़ित की बात सुनते ही डीसीपी ने तुरंत टीआई नीरज बिरथरे को फोन लगाया और दोनों पक्षों को अगले दिन थाने बुलाकर निष्पक्ष सुनवाई कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
अनजान थे टीआई, थाने पहुंचे तो घनघनाया फोन
जानकारी के मुताबिक भारत बुधवार रात पहले थाने पर एफआईआर करने पहुंचे थे। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कहा कि टीआई साहब मीटिंग में हैं, आने पर ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। भारत और उनकी मां थाने में इंतजार करते रहे, लेकिन टीआई नीरज बिरथरे मीटिंग में होने के कारण थाने नहीं पहुंचे। इसके बाद थक-हारकर दोनों डीसीपी ऑफिस चले गए।
संयोग से ठीक कुछ मिनट पहले ही टीआई मीटिंग खत्म कर डीसीपी दफ्तर से लौटकर थाने पहुंचे थे और अभी वह घटना से पूरी तरह अनजान थे। कुछ ही देर बाद उनके फोन पर डीसीपी कृष्ण लालचंदानी का कॉल आया, जिसमें डीसीपी ने मां-बेटे की शिकायत बताते हुए दोनों पक्षों को सुबह थाने बुलवाने और निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए। टीआई ने भी पीड़ितों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायत दर्ज कर उचित निराकरण किया जाएगा।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!