खबर
टॉप न्यूज

चालबाज बाप-बेटे भाजपा नेता को लगा गए चूना: कोटक महिंद्रा बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

11 दिसंबर 2025, 2:24 pm
शेयर करें:
चालबाज बाप-बेटे भाजपा नेता को लगा गए चूना

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पहले से चल रहे लोन में राहत दिलाने के नाम पर जालसाज पिता-पुत्र ने भाजपा नेता को ओडी लोन दिलवाया। बाद में झांसे में लेकर चार चेक लिए और कोटक महिंद्रा बैंक के अधिकारियों-कर्मचारियों से साठगांठ कर 52 लाख की चपत लगा दी। मामले में हीरा नगर पुलिस ने केस दर्ज कर फरार पिता-पुत्र की तलाश शुरू कर दी है।

सुखलिया निवासी सुरजीतसिंह वालिया भाजपा नेता हैं। उनका मदर लैंड नाम से स्कूल है। उन्होंने पिछले दिनों मंगल नगर निवासी भगवान सिंह पिता चंदनसिंह भदौरिया (60), उसके बेटे गोपाल सिंह, तीन पुलिया नंदा नगर मेन रोड स्थित जीएम ज्वेलर्स के संचालक शिवम पिता महेश सोनी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।

सुरजीत ने बताया उन्होंने व्यवसायिक काम के चलते अपनी दो प्रॉपर्टी गिरवी रखकर मंगल नगर स्थित कोटक महिंद्रा बैंक से 1.25 करोड़ का लोन लिया था। इसकी किस्तें समय पर भर रहे थे। वर्तमान में 85 लाख रुपए का लोन बकाया है। इस बीच उक्त बैंक के कर्मचारी गोपालसिंह भदौरिया ने उन्हें बताया कि यदि वे ओडी लोन ले लेते हैं तो पुराना लोन पट जाएगा।

ओडी लोन की किस्तें भी कम आती हैं। इससे उनकी दो में से एक प्रॉपर्टी फ्री हो जाएगी। इस लोन को लेने के नाम पर गोपाल सिंह और उसके पिता भगवान सिंह ने चार चेक लिए। कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी कराए। बाद में पता चला कि लोन हो गया है तो उन्होंने गिरवी रखी दो में से एक प्रॉपर्टी के दस्तावेज मांगे, लेकिन दस्तावेज देने के बजाय पिता-पुत्र पहले तो टालते रहे। बाद में अचानक लापता हो गए। उन्होंने जानकारी निकाली तो पता चला कि आरोपियों ने उन्हें 52 लाख रुपए की चपत लगा दी।

नेता को अंधेरे में रखने के लिए दूसरों से डलवाई किस्तें
सुरजीतसिंह वालिया के अनुसार कोटक महिंद्रा बैंक गोपाल सिंह और भगवान सिंह की मंगल नगर स्थित निजी प्रॉपर्टी पर स्थित है। इसके चलते दोनों की बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों से अच्छी सेटिंग है। इसी का फायदा उठाकर उन्होंने धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

आरोपी गोपाल सिंह और उसके पिता भगवान सिंह के फरार होने के बाद जानकारी जुटाई तो पता चला कि जालसाज पिता-पुत्र ने मेरे बैंक अकाउंट से मेरा मोबाइल नंबर बदलवाकर अपना नंबर डलवा दिया। मेरा ई-मेल एड्रेस तक बदल दिया, ताकि मुझे मेरे खाते में होने वाले किसी भी तरह के लेनदेन के बैंक मैसेज नहीं आएं। उन्होंने आरटीजीएस फॉर्म भरने के दौरान मेरे फर्जी हस्ताक्षर कर दिए। मेरे पहले वाले लोन की तीन-चार किस्तें भी दूसरों से भरवाईं, ताकि किस्तें नहीं भराने पर बैंक की तरफ से मुझे रिकवरी के फोन नहीं आएं।

तीन पुलिया के ज्वेलर को भी किया शामिल
सुरतीज ने बताया ओडी लोन पास होने के बाद मेरे खाते में आए रुपए निकालने के लिए आरोपी गोपाल और भगवान सिंह ने मेरे चारों चेक का दुरुपयोग किया। उन्होंने मेरे खाते से रुपए तीन पुलिया, नंदा नगर मेन रोड स्थित एमजी ज्वेलर्स के शिवम सोनी के खाते में डाल दिए।

यानी धोखाधड़ी में अपना कमीशन लेकर शिवम सोनी ने भी दोनों का साथ दिया। शिवम का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। उस पर पहले भी हीरा नगर थाने में ही धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। आरोपियों ने सात लाख रुपए किसी दामिनी के खाते में डाले और बाद में उससे पांच लाख रुपए नकद ले लिए।

टैग:

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, पार्षद और पुलिस के बीच झड़प
Top News

वीडियो देखिये, पार्षद और पुलिस के बीच झड़प:बल प्रयोग कर हिरासत में लिया; सब्जी मंडी हटाने की कार्रवाई के विरोध में पहुंचे थे

3 minutes ago
वीडियो देखिये, मंडी हटाने पहुंची निगम टीम का सब्जी विक्रेताओं ने किया विरोध
Top News

वीडियो देखिये, मंडी हटाने पहुंची निगम टीम का सब्जी विक्रेताओं ने किया विरोध:कांग्रेस नेताओं ने निगम की गाड़ी से वापस निकलवाया जब्त सामान

11 minutes ago
दिल्ली छोड़ इस शहर में शूटिंग करने आई टीम
Top News

दिल्ली छोड़ इस शहर में शूटिंग करने आई टीम:पुलिस के रवैये से नाराज होकर लौटी मुंबई; फिल्म निर्माता ने लगाए गंभीर आरोप

22 minutes ago
वीडियो देखिये, इतनी सुबह इस शख्स के घर पुलिस पहुंची
Top News

वीडियो देखिये, इतनी सुबह इस शख्स के घर पुलिस पहुंची:कार्रवाई के तरीके पर उठे सवाल; दंपति ने वीडियो के माध्यम से बताई पूरी घटना

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, आग की लपटों में घिरी कार
Top News

वीडियो देखिये, आग की लपटों में घिरी कार:इंदौर-नेमावर मार्ग पर हड़कंप

about 1 hour ago
आग में झुलस गई पहचान
Top News

आग में झुलस गई पहचान:सिर में लगी प्लेट ने खोला कत्ल का राज; पुलिस ने जोड़ीं जांच की कड़ियां

about 1 hour ago
शराबियों की सेहत सुधारने में जुटा सिस्टम
Top News

शराबियों की सेहत सुधारने में जुटा सिस्टम:सागर में गजब का इंतजाम; शराब में मिलावट रोकने के लिए पहले क्यों नहीं जागता सिस्टम

about 15 hours ago
12 हजार से 25 हजार रुपए किलो तक बेचते थे मांस
Top News

12 हजार से 25 हजार रुपए किलो तक बेचते थे मांस:सांभर व काला हिरण रहते थे शिकारियों के निशाने पर; शिकार के शौकीनों को एक लाख में उपलब्ध कराते थे जंगल और बंदूक

about 17 hours ago
देखिये वीडियो, 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी
Top News

देखिये वीडियो, 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी:84 घाटों पर जलाए गए; देव दीपावली देखने 40 देशों से पहुंचे मेहमान, लेजर-ड्रोन शो भी होगा

about 17 hours ago
जिंदगीभर की कमाई उजड़ी
Top News

जिंदगीभर की कमाई उजड़ी:प्लॉट बेचने वाले कहां हैं; भूमाफियाओं और जिम्मेदारों से न्याय कब मिलेगा

about 17 hours ago
यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी
Top News

यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी:एक की मौत; कई घायल, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, लोडर में ले जाना पड़ा शव

about 17 hours ago
किसानों पर पुलिस की कार्रवाई
Top News

किसानों पर पुलिस की कार्रवाई:80 को बसों में भरकर थाने ले गई; 2 दिन से डाला था डेरा

about 18 hours ago
विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल
Top News

विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल:डिब्बों पर नहीं मिली निर्माण तारीख;आखिर कैसे पता चलेगा कितने दिन पुराना है प्रसाद?

about 18 hours ago
बिना अनुमति चल रही मीट की दुकान सील
Top News

बिना अनुमति चल रही मीट की दुकान सील:58 हजार 800 रुपए वसूले, नगर निगम की कार्रवाई जारी

about 18 hours ago
पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र
Top News

पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र:छह रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता पर सवाल

about 18 hours ago
भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी
Top News

भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; पंचायत भवन में शुरू हुई नोटों की गिनती

about 18 hours ago
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में
Top News

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में:चर्चित लोकगायिका नेहासिंह राठौर होगी शामिल

about 18 hours ago
वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
Top News

वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:52 गेंदों पर जड़ दिया दोहरा शतक; लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाया

about 18 hours ago
वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल
Top News

वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल:आखिर किस कारोबार की थी तैयारी?

about 18 hours ago
एसीबी की बड़ी कार्रवाई
Top News

एसीबी की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!