खाकी की निर्मम आंखों ने नहीं देखा मां का करुण क्रंदन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना में 14 वर्षीय मासूम समीर राठौर की मौत ने पुलिसिया तंत्र के उस भयावह और संवेदनहीन चेहरे का खुलासा किया है, जहां वर्दी की सिलवटों में दबी अमानवीयता अब मासूमों की गरिमा पर भी भारी पड़ने लगी है।
एक तरफ मां की सूनी गोद का विलाप आसमान चीर रहा था, दूसरी तरफ कानून के रखवाले संवेदनाओं का गला घोंटकर कागजी खानापूर्ति का ढोंग रच रहे थे।
रविवार को जब भाई राज राठौड़ ने खुद कुएं की गहराई में अपने कलेजे के टुकड़े समीर की लाश तलाशी, तब से सोमवार को हुए अंतिम संस्कार तक सिस्टम का हर कदम उस पीड़ित परिवार के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा साबित हुआ। रविवार दोपहर 1 बजे आपदा प्रबंधन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद समीर की पार्थिव देह को कुएं से निकाला, तब उम्मीद थी पुलिस तत्परता दिखाकर अस्पताल पहुंचाएगी ताकि समय पर पोस्टमार्टम हो सके, लेकिन जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र सिंह और उनकी टीम ने संवेदनशीलता को ताक पर रख दिया।
परिजनों की सिसकियों के बीच समीर का शव दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक खुले आसमान के नीचे जमीन पर पड़ा रहा और पुलिसकर्मी इत्मीनान से कागज काले करते रहे। पुलिस की इस लचर कार्यप्रणाली और कछुआ चाल का खामियाजा यह रहा जब शाम 5 बजे शव एमवाय अस्पताल पहुंचा, तो सूर्यास्त का हवाला देकर पोस्टमार्टम रोक दिया गया।
नाना गोविंद राठौर और मामा दिनेश चौहान सहित दूर-दराज से आए रिश्तेदारों को पूरी रात सिर्फ इसलिए सिसकना पड़ा क्योंकि पुलिस को मौके पर लिखा-पढ़ी में तीन घंटे लग गए। यदि खाकी ने थोड़ी भी तत्परता दिखाई होती, तो रविवार को ही समीर को गरिमापूर्ण विदाई मिल जाती। हद तो तब हो गई जब मां ललिता राठौर ने बदहवास अवस्था में पुलिस की उस बेरुखी का खुलासा किया जिसने न्याय की उम्मीद को ही खत्म कर दिया।
मां के मुताबिक, जब वे गुमशुदगी की गुहार लेकर थाने पहुंचे थे, तब जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र सिंह ने सांत्वना देने के बजाय कह दिया था खुद ढूंढो, बच्चा है मिल जाएगा, बड़ा फोटो, आधार कार्ड और मार्कशीट लेकर आना।
एक तरफ सिस्टम का यह अहंकारी रवैया और दूसरी तरफ अपने लाड़ले को खोने का गम, ललिता राठौर के इन आंसुओं ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। सोमवार को जब समीर पंचतत्व में विलीन हुआ, तो श्मशान की राख से कई सुलगते सवाल उठे।
आखिर इस देरी और अपमानजनक लापरवाही का जिम्मेदार कौन है? क्या पुलिस की नियमावली में इंसान की संवेदनाओं का कोई स्थान नहीं बचा है? कागजों के पुलिंदे भरने की जिद ने साबित कर दिया वर्दी चीखें सुनना भूल चुकी है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!