खबर
Top News

निगम ने कार्रवाई के नाम पर सिर्फ नोटिस थमाया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 जनवरी 2026, 1:50 pm
शेयर करें:
निगम ने कार्रवाई के नाम पर सिर्फ नोटिस थमाया

नाले पर कब्जा, निगम बेबस: धर्मराज कॉलोनी में अवैध प्लॉटिंग का खेल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक वर्ष पहले खुलासा फर्स्ट द्वारा नाले को भरकर अवैध प्लॉट काटे जाने का खुलासा किया गया था, लेकिन नगर निगम अब हरकत में आया है। अवैध कॉलोनी में निवेश कर चुके दो पीड़ित सामने आए हैं।

सवाल यह है कि जब अवैध गतिविधि का पहले ही खुलासा हो गया था तो समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई? अब इन पीड़ितों को न्याय कौन और कैसे दिलाएगा?

धर्मराज कॉलोनी जिस भूमि पर विकसित की गई, वह शंकर महेश पिता अयोध्या प्रसाद के नाम पर दर्ज है। भूमि का खसरा नंबर 194 है और कुल रकबा 2.723 हेक्टेयर। जांच में पाया गया कि यह जमीन कृषि उपयोग की थी, जिसका न तो आवासीय डायवर्शन कराया गया और न ही टीएनएसपी (नगर एवं ग्राम निवेश) से कोई वैध नक्शा स्वीकृत हुआ। इसके बावजूद पूरी कॉलोनी काट दी गई।

नाले की जमीन पर सड़क-ड्रेनेज, करोड़ों का अवैध सौदा
धर्मराज कॉलोनी में शासकीय नाले की भूमि पर सड़क और ड्रेनेज डालकर 18 से 20 अवैध प्लॉट तैयार किए गए। नोटरी के जरिये 15-20 लाख रुपए में प्रति प्लॉट बेचा गया, जिससे करीब 3 करोड़ रुपए के अवैध लेन-देन का खुलासा हुआ है। प्रशासनिक जांच में नाले पर अतिक्रमण और बिना अनुमति निर्माण की पुष्टि होने के बाद भी छह महीने से अधिक समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

कार्रवाई के वक्त निगम के कदम डगमगाए
नाले पर हुए अवैध निर्माण हटाने पहुंचा नगर निगम का अमला विरोध के चलते बिना कार्रवाई लौट आया। मौके पर न तो पर्याप्त पुलिस बल सक्रिय दिखा और न ही निगम अधिकारी निर्णायक रुख अपना सके। अंततः सिर्फ 7 दिन का नोटिस थमाकर कार्रवाई टाल दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले पर अतिक्रमण से बारिश के मौसम में जलभराव और हादसे का गंभीर खतरा बना रहता है, लेकिन निगम इस ओर सख्त कदम नहीं उठा रहा।

पटवारी की लापरवाही और राजनीतिक संरक्षण के आरोप

मामले में पटवारी की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। आरोप है कि शासकीय नाला भूमि पर अतिक्रमण की स्पष्ट रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत नहीं की गई। स्थगन आदेशों के बावजूद निर्माण जारी रहा और अब अवैध मकान बन चुके हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि राजनीतिक संरक्षण के चलते कॉलोनाइजर बेखौफ हो वर्षों से यह अवैध गतिविधि कर रहा है।

निगम अधिकारी का दावा- अगली बार सख्त कार्रवाई: बीओ वैभव देवलासे ने बताया दूसरी पोकलेन मशीन मंगाई गई है और अगली कार्रवाई में रिटर्निंगवॉल तोड़ी जाएगी। यह क्षेत्र जोन-20, वार्ड-6 में आता है, जहां ओझा नामक व्यक्ति द्वारा नाले पर प्लॉट काटकर विक्रय किया गया।

संबंधित व्यक्ति को कई नोटिस दिए जा चुके, लेकिन कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। निगम आयुक्त के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ी तो एफआईआर भी दर्ज कराएंगे।

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 8 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 8 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 9 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 9 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 9 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 9 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 9 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 9 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 10 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 10 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 10 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 10 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 10 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 10 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 10 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 10 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 10 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 10 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 10 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!