खबर
Top News

डॉ. डेंग के जानलेवा आशियाने पर निगम की नजर टेढ़ी: नोटिस देने की तैयारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 जनवरी 2026, 1:24 pm
शेयर करें:
डॉ. डेंग के जानलेवा आशियाने पर निगम की नजर टेढ़ी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तिलक नगर में नियम-कायदों का घोर उल्लंघन कर अवैध आशियाना बना रहे डॉ. डेंग उर्फ डॉ. सुनील गेहलोत पर अब निगम की टेढ़ी नजर पड़ गई है। नोटिस देने वाला है क्यों न उनका अवैध आशियाना तोड़ दिया जाए, जो नक्शे के विपरीत है। इस से बचने के लिए डॉ. डेंग इधर-उधर हाथपैर मार रहे हैं और नेताओं से लेकर अधिकारियों तक चक्कर काट रहे हैं।

खुलासा फर्स्ट प्रतिबद्ध पत्रकारिता के चलते डॉ. डेंग यानी डॉ. सुनील गेहलोत के कारनामों का खुलासा कर रहा है। उन्होंने 114 तिलक नगर में नक्शे में जी-2 के बजाय चार मंजिला आशियाना तान दिया है और पांचवीं मंजिल पर पेंट हाउस बना रहे हैं।

इस नियमविरुद्ध अवैध निर्माण के अलावा 960 स्क्वेयर फीट स्वीकृत से ज्यादा निर्माण किया है और नियमानुसार एमओएस भी नहीं छोड़ा है। ये मिनिमम ओपन स्पेस छोड़ना बेहद जरूरी है। उन्होंने पूरे 1500 स्क्वेयर फीट प्लॉट पर निर्माण किया है।

यहां नर्सिंग होम शुरू करेंगे तो मरीजों के परिजनों के वाहन सड़क पर पार्क होंगे, जिससे ट्रैफिक में बाधा उत्पन्न होगी। इसकी डॉ. डेंग को कोई चिंता नहीं है। दूसरी बात ये है ईश्वर न करे यदि बिल्डिंग में आग या कोई और हादसा हुआ तो बचावकर्मियों का साजो-सामान के साथ अंदर पहुंच पाना मुश्किल हो जाएगा। इस प्रकार, पैसे की हवस में डॉ. डेंग ने इस भवन में आने वाले हर व्यक्ति की जान से खिलवाड़ का इंतजाम कर दिया है।

अस्पताल खुला तो हर मरीज, उनके परिजन और स्टॉफ की जान हर वक्त सांसत में ही रहने वाली है। पता नहीं, कब, कैसा, कौन सा हादसा हो जाए लेकिन डॉ. डेंग को मतलब केवल अपनी जेब भरने से है। जिस प्लॉट पर डॉ. डेंग आशियाना तान रहे हैं, वो आवासीय है।

अस्पताल शुरू करते हैं तो ये और भी बड़ा अपराध होगा। यदि आवासीय बनाकर बेचते हैं तो उसमें रहने वालों की जान से खिलवाड़ होगा। किसी भी स्थिति में उनके प्राण संकट में पड़ सकते हैं। डॉ. डेंग तो पूरा परिसर बेचकर अपनी तिजोरी भर लेंगे। लोग मरें तो मरें, उनकी बला से। जोन-10 की भवन अधिकारी टीना सिसौदिया, भवन निरीक्षक जीशान चिश्ती ने बताया डॉ. डेंग का निर्माण निगम की नजरों में आ गया है।

डिग्री पर भी संदेह
सूत्रों ने बताया डॉ. डेंग उर्फ डॉ. सुनील गेहलोत की डिग्री भी संदेह के घेरे में है क्योंकि आसपास के कई रहवासियों का कहना है इलाज से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा। दूसरे डॉक्टर के पास गए तो पता चला डॉ. डेंग जो दवाएं दे रहे थे, वो उस बीमारी की थी ही नहीं। यानी वे या तो बीमारी समझ नहीं पाए थे या फिर दवाओं का प्रयोग कर रहे थे।

आसपास के लोगों को धमकाते हैं
जब आसपास के लोग उसके पास अपनी परेशानियां लेकर पहुंचते हैं तो उसने उल्टे उन्हें ही धमकाया जाता है। कहा मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। मैं चाहूं जो करूं, मुझे रोकने वाले आप कौन होते हो? मेरी निगम अधिकारियों से सेटिंग है।

सारे के सारे मेरी जेब में हैं। मैं तो बनाऊंगा, आपसे बने जो कर लो। ऐसा डॉक्टर जो भ्रष्टाचार और अनियमितता की इमारंत खड़ी कर रहा है, उससे क्या उम्मीद की जा सकती है कि वो मरीजों का ईमानदारी से इलाज करता होगा? उसका मकसद केवल और केवल मरीजों को लूटना और उनसे ज्यादा से ज्यादा पैसा निकालना ही है।

दवा और इलाज के नाम पर वो मरीजों के साथ कैसा व्यवहार करता होगा, सहज समझा जा सकता है। ऐसा डॉक्टर समाज में भगवान का दर्जा तो नहीं रखता क्योंकि उसका मकसद मरीजों को ठीक करना कम, उनकी जेब खाली करना ज्यादा है।

डॉ. डेंग यानी डॉ. सुनील गेहलोत की पत्नी प्रेरणा भी डॉक्टर हैं और दंपत्ति मिलकर मरीजों का इलाज कैसे और कितना बेहतर करते होंगे, ये उनके भगवती चिकित्सालय के सामने बन रही अवैध इमारत जीता-जागता प्रमाण है।

आवासीय उपयोग की जमीन है ये
डॉ. डेंग यानी डॉ. सुनील गेहलोत जो अवैध इमारत बना रहे हैं वो आवासीय उपयोग की है। निगम रिकॉर्ड में संपत्ति आईडी1001071188 (पुरानी 40862131100198) है। इस भवन का जब खुलासा फर्स्ट की टीम ने अवलोकन किया तो पाया डॉ. डेंग ने जो निर्माण करवाया है, वो आवासीय नहीं लग रहा यानी घर नहीं हो सकता। निश्चित रूप से वो इसका उपयोग नर्सिंग होम के रूप में करेंगे।


संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 15 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 15 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 16 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 16 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 16 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 16 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 16 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 16 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 17 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 17 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 17 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 17 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 17 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 17 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 17 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 17 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 17 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 17 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 17 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!