भगवान अरिहंत की प्रतिमा के अभिषेक से मनुष्य भव होता है सफल
Khulasa First
संवाददाता

75वें जिनालय के रूप में श्रीजी अभिषेक ग्रुप के 125 सदस्यों ने छावनी जैन मंदिर में किया अभिषेक
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नीलेश सेठी एवं जैनेश झांझरी ने बताया कि श्रीजी अभिषेक ग्रुप द्वारा प्रत्येक रविवार को जिसमे 125 सदस्य द्वारा प्रातः की बेला में जैन मंदिर जाकर अभिषेक किए जाते हैं। इंदौर शहर में स्थित 136 दिगम्बर जैन मंदिर पुरातन व नवीन जिनालय है।
इन्हीं मंदिरों की शृंखला में 75 वां जिनालय छावनीजी पंचायती मंदिर को लिया गया गया। मूलनायक श्री 1008 नेमिनाथ भगवान, श्रेयांसनाथ भगवान व विराजित प्रतिमाओं का अभिषेक व शांतिधारा की गई, सभी धार्मिक क्रियाएं कैलाश वैद व वीरेन्द्र बड़जात्या द्वारा सम्पन्न की।
मंदिरों में अभिषेक का उद्देश्य युवा पीढ़ी में धर्म का प्रादुर्भाव हो, धर्म व संस्कृति को अपनाते हुए जैन ध्वजा को लहराना व अहिंसात्मक संदेश देना। भगवान के अभिषेक प्रासुक जलधारा से करने से परिणामो में विशुद्धि व निर्मलता आती है, सम्यक की प्राप्ति की भावना भाते है। जिनेन्द्र प्रभु को भाव से वन्दन करते है, चरण-कमल प्रखार कर मनुष्य भव सफल करते है।
अभिषेक के पश्चात अनन्तनाथ जिनालय तक शोभायात्रा निकाली गई एवं संकल्प लिया गया की भविष्य में यदि 113 वर्ष पुराने ऐतिहासिक राजस्थानी कलाकृति से पूर्ण जिनालय पर विकास या सड़क चौड़ीकरण के नाम पर कोई भी तोड़फोड़ होती है इसका विरोध किया जायेगा। इस यात्रा में राजकुमार पाटनी, जितेन्द्र कासलीवाल, कमलेश गंगवाल सारथी रहे है।
इस अवसर पर, छावनी समाज के अध्यक्ष प्रकाश बड़जात्या, कैलाश वैद, मंत्री देवेन्द्र सेठी एवं अनन्तनाथ जिनालय के मंत्री मनीष वैद, निर्मल कासलीवाल, देवेन्द्र डोसी, सुशील गोधा, रमेश पाटनी, संदीप गोधा, अविनाश जैन, नैतिक गोधा, दिलीप पाटनी सामाजिक संसद से प्रवक्ता मनीष अजमेरा उपस्थित थे।
पंडित जयसेन जी जैन की सेवाओं का भी उल्लेख किया किया गया। अभिषेक के पश्चात सभी का सम्मान भी किया गया। मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों को भी सम्मान दिया गया। आभार श्रीमती साधना सेठी द्वारा किया गया।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!