खबर
टॉप न्यूज

डेली कॉलेज को नई ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प दोहराया

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

07 दिसंबर 2025, 3:00 pm
शेयर करें:
डेली कॉलेज को नई ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प दोहराया

155वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का समापन, विद्यार्थियों ने अद्भुत प्रस्तुति से सबका मन मोहा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
डेली कॉलेज ने शनिवार को 155वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की महान प्रतिभाओं के अनूठे योगदान को नाटक, संगीत और नृत्य की भव्यता के साथ प्रस्तुत किया गया। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश सतीशचंद्र शर्मा मुख्य अतिथि रहे। बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष महाराजा विक्रमसिंह पवार ने ओल्ड डेलियंस समुदाय का आह्वान किया वे इस पुनीत कार्य में डेली कॉलेज समुदाय का सहयोग करें। उन्होंने कॉलेज को नई ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प दोहराया।

उन्होंने कॉलेज की महत्वपूर्ण गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी और बताया कॉलेज के विकास के लिए और आधुनिक सुविधाओं के अभिनव प्रयास जारी हैं। कोशिश है संस्था वैश्विक स्तर पर हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़े।

वार्षिक रिपोर्ट में प्राचार्य डॉ. गुनमीत बिंद्रा ने उन बड़ी परियोजनाओं का उल्लेख किया, जो कॉलेज के भविष्य को नया आकार देने वाली हैं। विद्यार्थियों की सराहना कर कहा वे किस तरह परिपक्व हुए हैं और हर चुनौती का दृढ़ता और समझ के साथ सामना कर रहे हैं। विश्व के जाने-माने विवि में दाख़िला लेने वाले विद्यार्थियों का ज़िक्र किया।

गर्व के साथ बताया डेली कॉलेज आईवी लीग स्कूलों की श्रेणी में शामिल ऐसा स्कूल है, जिसे फाइव स्टार रेटिंग प्रदान की गई है। खेलों में भी कॉलेज अद्वितीय रहा। पोलो, घुड़सवारी, निशानेबाज़ी, क्रिकेट, हॉकी, फ़ुटबॉल, तैराकी, एथलेटिक्स के साथ-साथ स्क्वॉश में भी यह अनूठा विद्यालय राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक रोशन सितारा है।

डेली कॉलेज एसआरएफआई इंडिया ओपन स्क्वॉश प्रतियोगिता और पीएसए विश्व श्रृंखला का आयोजन करनेवाला विश्व का एकमात्र विद्यालय बना। अनुशासित प्रशिक्षण और उत्कृष्ट सुविधाएं इसे अन्य विद्यालयों से स्पष्ट रूप से अलग खड़ा करती हैं।

मुख्य अतिथि ने डेली कॉलेज से अपने जुड़ाव को रेखांकित करते हुए कहा उनके बेटे इसी गौरवमयी संस्था से पढ़कर निकले हैं। विद्यार्थियों को चाहिए वे अवसरों का बख़ूबी उपयोग करके आगे बढ़ें और देश के विकास में अपना योगदान करें।

खेल तथा पाठ्येतर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। डेली कॉलेज बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के उपाध्यक्ष महाराज राज्यवर्धन सिंह नरसिंहगढ़, मंचासीन रहे।

इन महान हस्तियों को किया याद
शाम का समापन प्रदेश की पांच विभूतियों के अतुलनीय अवदान को रेखांकित कर एक संगीत-नाटक के मनमोहक प्रदर्शन से हुआ। इसमें महारानी अहिल्याबाई, शहीद चंद्रशेखर आज़ाद, सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर, महान गायक और अभिनेता किशोर कुमार और डॉ. भीमराव अम्बेडकर के कार्यों और देश के लिए किए गए अभिनव योगदान को संवाद, गीतों और नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने कमाल की कोरियोग्राफी, लाइव संगीत और नृत्य प्रस्तुति दी। लगभग डेढ़ घंटे की प्रस्तुति को दर्शक मंत्रमुग्ध होकर देखते रहे। महापौर व गणमान्य अतिथियों ने अनूठे वार्षिकोत्सव का आनंद लिया।

विक्रम कस्बेकर को जुत्शी पदक
समाज में असाधारण योगदान के लिए पद्मश्री आरएन जुत्शी पदक ओल्ड डेलियन विक्रम कस्बेकर को दिया गया। पिछले वर्ष डॉ. परवेज़ जे. पोहोवाला (1963 बैच) के मिला था। वे उपस्थित नहीं हो सके थे, उन्होंने भी सम्मान ग्रहण किया।

एमिनेंस अवॉर्ड की शुरुआत
डेली कॉलेज बोर्ड ने एमिनेंस अवॉर्ड की शुरुआत की है। इस बार यह अवॉर्ड सुदीप्ति हजेला, प्रभात पटनायक, देवेन्दर सुदन, जिश्नू बरुआ, प्रवीण कांकरिया, डॉ. कृष्णमूर्ति, डॉ. दिव्या गुप्ता, सिद्धार्थ सेठी, अभिषेक मोहन गुप्ता, प्रीत सेठी और गौतम भंडारी जी को प्रदान किया गया। इनमें से कुछ लोग इस समारोह में उपस्थित नहीं हो सके।

थंगखनलाल गाइट को प्रेसिडेंट्स कमेंडेशन अवॉर्ड
पिछले वर्ष डेली कॉलेज बोर्ड अध्यक्ष ने ‘प्रेसिडेंट्स कमेंडेशन अवॉर्ड’ की शुरुआत की थी। इस बार यह पुरस्कार पूर्व विद्यार्थी थंगखनलाल गाइट को प्रदान किया गया।

टैग:

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 2 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 2 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 2 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 3 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 3 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 3 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 3 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 3 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 3 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 3 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 3 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 3 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 3 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 3 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 4 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 4 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 4 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 4 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!