रात को कमिश्नर ने दौरा कर दी नसीहत सुबह चोरों ने चटका दिए चार दुकानों के ताले
Khulasa First
संवाददाता

द्वारकापुरी थाना स्टाफ की मुस्तैदी पर उठे सवाल
पुलिस ने व्यापारियों से आवेदन लेकर टरकाया
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के सख्त निर्देशों से द्वारकापुरी पुलिस को कोई सरोकार नहीं। बुधवार देर रात द्वारकापुरी थाने का निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर ने अधिकारियों को सख्त लहजे में गश्त बढ़ाने और बीट सिस्टम को मजबूत करने की नसीहत दी थी। इसके कुछ ही घंटों बाद गुरुवार तड़के पुलिस मुस्तैदी का खुलासा हो गया।
सुबह 60 फीट रोड और अंकल गली में चार से ज्यादा दुकानों के ताले टूटे मिले। इससे आक्रोशित व्यापारी थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने सिर्फ एक दुकानदार की शिकायत पर केस दर्ज कर बाकी व्यापारियों से आवेदन लेकर उन्हें चलता कर दिया।
जानकारी के मुताबिक द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब डेढ़ बजे चोरों ने मेहर मेडिकल, न्यू निलेश कलेक्शन, हितेश कलेक्शन और शृंगार कलेक्शन सहित अन्य दुकानों को निशाना बनाया। चोर मेहर मेडिकल से 25 हजार रुपए और अन्य सामान ले गए, जबकि बाकी दुकानों में सेंधमारी का प्रयास किया। कई दुकानों के ताले टूटे मिलने से व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा।
दुकानदार नितेश बुधवानी ने बताया उनकी दुकान के ताले टूटे हुए थे। इसकी शिकायत लेकर थाने गए तो पुलिस ने सिर्फ आवेदन लिया। व्यापारी आशीष के अनुसार उनकी दुकान के दो ताले टूटे, लेकिन चोर सेंट्रल लॉक नहीं खोल पाए। इसके बावजूद पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।
व्यापारियों का कहना है द्वारकापुरी क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों में चोर अलग-अलग दुकानों के ताले तोड़ते नजर आ रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस ने केवल मेडिकल संचालक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की, जबकि अन्य व्यापारियों से आवेदन लेकर पल्ला झाड़ लिया।
कमिश्नर की नसीहत रखी ताक में…
कमिश्नर के रात में अचानक दौरा करने और थाने के स्टाफ को सख्त निर्देशों के कुछ ही घंटे बाद चोरों द्वारा चार दुकानों के ताले तोड़ने की घटना ने पुलिस गश्त और बीट सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की लापरवाही से व्यापारियों में रोष है।
वहीं इन घटनाओं को देखकर लगता है कि द्वारकापुरी पुलिस को कमिश्नर के निर्देशों से कोई सरोकार नहीं है। खस बात यह कि थाना प्रभारी की मनमानी के चलते यह थाना हमेशा विवादों में रहा है। जोन-4 के वरिष्ठ अधिकारी इसे लेकर कई बार फटकार भी लगा चुके हैं।
रतलाम से पकड़ाए मां-बेटे
इधर, लसूड़िया पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में हाशिम अली निवासी रतलाम और उसकी मां को गिरफ्तार किया है। हाशिम पर चोरी के मामले में अन्य प्रकरण भी दर्ज है। उसने एक इंजीनियर के यहां 16 नवंबर को वारदात की, जिसके सीसीटीवी फुटेज सामने आए थे। इसके बाद पुलिस ने लगातार अन्य कैमरों के फुटेज निकाले। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस रतलाम तक पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!