कलेक्टर ने सीएमएचओ को फटकारा, अकाउंटेंट निलंबित: मृत एएनएम कार्यकर्ता के परिजन को तीन साल से नहीं मिली राशि
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एएनएम कार्यकर्ता की मौत के बाद उसके परिजन तीन साल तक स्वास्थ्य विभाग के चक्कर लगाते रहे, लेकिन प्रोत्साहन राशि नहीं मिली। यह मामला कलेक्टर शिवम वर्मा के पास पहुंचा तो उन्होंने सीएमएचओ डॉ. माधव हासानी को कड़ी फटकार लगाते हुए शोकाज नोटिस जारी कर दिया, साथ ही गंभीर लापरवाही के आरोप में अकाउंटेंट आकाश नायक को निलंबित कर दिया।
मामला मानपुर के उपस्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एएनएम दीपमाला मोरे का है। 13 मार्च 2022 को उनकी मृत्यु हो गई थी। उनकी पांच वर्ष की बेटी की जिम्मेदारी मामा नीतेश के पास है। दीपमाला का पति प्रताड़ना के मामले में जेल में है। ऐसे में बच्ची और परिवार पूरी तरह सरकारी सहायता पर निर्भर हो गया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने तीन साल तक उनकी सुध तक नहीं ली।
हर बार आश्वासन ही मिला
नीतेश ने बताया कि मार्च 2022 से जून 2022 के बीच प्रोत्साहन राशि के लिए कई आवेदन किए गए। महू, मानपुर और इंदौर के स्वास्थ्य कार्यालयों के 50 से अधिक चक्कर लगाए गए, लेकिन हर बार सिर्फ झूठे आश्वासन ही मिले। इंदौर स्वास्थ्य केंद्र में रंजीत नामक बाबू से मुलाकात होती रही, जो हर बार करवा देता हूं कहकर टालता रहा।
बाद में यह कहकर पल्ला झाड़ लिया गया कि दीपमाला की सर्विस बुक ही गुम हो गई है। 2024 में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन पूरे 24 महीने तक उस शिकायत को न तो खोला गया और न ही कोई कार्रवाई की गई। इस पर नीतेश कलेक्टर शिवम वर्मा के पास पहुंचे। उन्हें पूरी बात बताई।
सीएम हेल्पलाइन के बारे में बताया तो यह तथ्य सामने आते ही कलेक्टर शिवम वर्मा ने इसे गंभीर लापरवाही माना। उन्होंने तत्काल सीएमएचओ डॉ. माधव हासानी को तलब किया, लेकिन वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। कलेक्टर ने तीखे शब्दों में कहा कि एक दिवंगत महिला कर्मचारी की मासूम बेटी को तीन साल तक दर-दर भटकाना अमानवीय है।
यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि कर्तव्य से भागने का उदाहरण है। उन्होंने सीएमएचओ को फटकार लगाते हुए शोकाज नोटिस जारी किया और अकाउंटेंट आकाश नायक को निलंबित कर दिया। कलेक्टर शिवम वर्मा ने तुरंत दीपमाला की रशि जारी करने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी लापरवाही दिखी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!