कलेक्टर पर 3 करोड़ रुपए मांगने का आरोप: ट्रस्ट ने हाईकमान से की शिकायत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अशोकनगर।
जिले से एक बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कलेक्टर आदित्य सिंह पर 3 करोड़ रुपए की मांग का आरोप लगाया गया है। यह आरोप जिले के प्रतिष्ठित और धार्मिक रूप से अत्यंत प्रभावशाली आनंदपुर धाम (आनंदपुर साहिब ट्रस्ट) के पदाधिकारियों ने लगाया है।
लिखित शिकायत की
सूत्रों के अनुसार, इस पूरे मामले को लेकर ट्रस्ट की ओर से दिल्ली में बीजेपी हाईकमान को लिखित शिकायत सौंपी गई है। पार्टी स्तर पर मामला गंभीर मानते हुए शिकायत को मुख्य सचिव अनुराग जैन तक भेज दिया गया है।
क्या है पूरा विवाद?
मिली जानकारी के मुताबिक अशोकनगर जिले के ईसागढ़ तहसील स्थित आनंदपुर धाम में वर्षों से गुरु परंपरा का पालन किया जा रहा है। पांचवें गुरु के बाद वर्तमान में छठी पातशाही पर गुरु महाराज विराजमान हैं।
हाल ही में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने छठे गुरु के नाम पर ट्रस्ट की अचल संपत्ति के नामांतरण के लिए कलेक्टर कार्यालय में आवेदन देने की प्रक्रिया शुरू की थी। इसी दौरान कथित रूप से विवाद की शुरुआत हुई।
3 करोड़ की डिमांड
सूत्रों का दावा है कि इस नामांतरण प्रक्रिया के दौरान कलेक्टर आदित्य सिंह द्वारा ट्रस्ट पदाधिकारियों से 3 करोड़ रुपए की मांग की गई। इस मांग से असहज होकर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने आंतरिक बैठक की।
बताया जा रहा है कि बैठक की जानकारी मिलते ही कलेक्टर की ओर से संदेश भिजवाया गया कि यह राशि उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं चाहिए, बल्कि सीधे पार्टी फंड में जमा कराई जाएगी।
हाईकमान के समक्ष रख मामला
इतना ही नहीं, ट्रस्ट को यह भी कहा गया कि वह चाहे तो यह राशि चेक के माध्यम से दे सकता है और इसके लिए किसी संस्था का बैंक खाता उपलब्ध करा दिया जाएगा।इन दावों के बाद ट्रस्ट पदाधिकारियों ने मामला सीधे बीजेपी हाईकमान के समक्ष रख दिया।
PM मोदी कर चुके हैं आनंदपुर धाम का दौरा
गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल 2025 में ईसागढ़ तहसील स्थित श्री आनंदपुर धाम का दौरा कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने गुरु जी महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना की थी और ट्रस्ट द्वारा संचालित शिक्षा, स्वास्थ्य और गौ-सेवा से जुड़े कार्यों की खुले मंच से सराहना की थी।
आनंदपुर धाम लगभग 315 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहां चैरिटेबल अस्पताल, कई शिक्षण संस्थान और विशाल गौशाला संचालित होती है, जो सामाजिक सेवा में अहम भूमिका निभा रही है।
कलेक्टर आदित्य सिंह का बयान
पूरे मामले पर अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह ने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि- “ट्रस्ट की अचल संपत्ति के नामांतरण से संबंधित कोई आवेदन मेरे पास नहीं आया है। ट्रस्ट स्वतंत्र रूप से कार्य करता है। तीन करोड़ रुपए मांगने जैसा कोई सवाल ही नहीं उठता।”
आनंदपुर धाम का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व
आनंदपुर धाम में श्री परमहंस अद्वैत महाराज की पूजा की जाती है। यहां अद्वैतानंद महाराज का समाधि स्थल भी स्थित है, जिन्हें अद्वैत मठ का प्रमुख संत माना जाता है। परमहंस अद्वैत महाराज का जन्म 5 अप्रैल 1846, राम नवमी के पावन अवसर पर बिहार के छपरा जिले में हुआ था।
उत्तर भारत में परमहंस अद्वैत पंथ का बड़ा अनुयायी वर्ग है। आनंदपुर धाम में वैशाखी, व्यास पूजा और दीपावली जैसे पर्व विशेष श्रद्धा के साथ मनाए जाते हैं। फिलहाल यह मामला प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
संबंधित समाचार

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!