जिस क्लिनिक ने ली जान, वह फिर शुरू: न्याय के लिए दंडवत कर जनसुनवाई में पहुंचा बेटा
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खातीवाला टैंक स्थित हर्ष क्लिनिक में गलत उपचार के कारण एक महिला की मौत के मामले में प्रशासन की भूमिका सवालों में है। जिस क्लिनिक को अवैध संचालन और लापरवाही के चलते सील किया गया था, उसके दोबारा खुलने से आहत मृतका के बेटे रोहन चौहान ने मंगलवार को जनसुनवाई में अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। दंडवत होकर अधिकारियों की चौखट तक पहुंचा और तंत्र की मिलीभगत पर गंभीर आरोप लगाए।
मामला अक्टूबर का है, जब 45 वर्षीय मंजू चौहान की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है गलत इंजेक्शन ने जान ली। तत्कालीन जांच में खुलासा हुआ था क्लिनिक का लाइसेंस डॉ. ज्ञानचंद पंजवानी के नाम पर था, लेकिन वहां इलेक्ट्रो होम्योपैथी डॉक्टर श्रीचंद बागेचा अवैध रूप से एलोपैथी से इलाज कर रहे थे।
स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर एक्सपायरी दवाएं, अवैध रूप से लगे 15 बेड और भारी अनियमितताएं मिली थीं, इस पर 7 अक्टूबर को क्लिनिक सील कर दिया गया था। हैरानी तब हुई जब महज दो महीने बाद 26 दिसंबर को क्लिनिक दोबारा संचालित होने लगा।
डीएचओ ने दी यह सफाई
जनसुनवाई में रोहन ने आक्रोश जताते हुए कहा दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने के बजाय उन्हें क्लिनिक चलाने की अनुमति दे दी गई। एसडीएम प्रदीप सोनी ने युवक को सांत्वना दी और मामले की जानकारी ली। हालांकि, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव हसानी की अनुपस्थित में जिला स्वास्थ्य अधिकारी(डीएचओ) डॉ. हेमंत गुप्ता ने सफाई दी शपथ पत्र के आधार पर अनुमति दी गई है, जहां अब केवल एलोपैथी डिग्रीधारी डॉक्टर ही बैठेंगे।
फिलहाल, पुलिस कार्रवाई और दोषियों पर शिकंजे को लेकर विभाग के पास कोई ठोस जवाब नहीं है, जिससे उसकी कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!