खबर
टॉप न्यूज

शहर बढ़ा, दुकानें बढ़ीं, फिर भी नगर निगम की कमाई घटी: शुल्क वसूली में बरती जा रही कोताही

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

27 नवंबर 2025, 1:28 pm
शेयर करें:
शहर बढ़ा, दुकानें बढ़ीं, फिर भी नगर निगम की कमाई घटी

निगम अफसरों की लापरवाही से विज्ञापन, लाइसेंस, मार्केट और लीज की कमाई आधी से भी कम हुई

आदित्य शुक्ला 98260-63956 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम की आय का मुख्य जरिया टैक्स वसूली है। इसके चलते संपत्ति कर, जलकर और कचरा शुल्क की वसूली पर अफसर लगातार जोर दे रहे हैं, लेकिन निगम मार्केट की दुकानों का किराया वसूलने, लीज रेंट की वसूली, लाइसेंस शुल्क और विज्ञापन शुल्क वसूली में कोताही बरती जा रही है।

जबकि इन विभागों से ही निगम को दस साल पहले करीब 25 करोड़ रुपए राजस्व मिलता था, जबकि मौजूदा में बमुश्किल दस करोड़ मिल रहा है। जबकि शहर का दायरा बढ़ा, विज्ञापन बढ़े, लाइसेंस बढ़े और लीज पर दी गई संपत्ति का ग्राफ भी बढ़ा है, फिर भी निगम की राजस्व आय में कमी आई है।

नगर निगम की सीमा में नए गांव जुड़ने से निगम सीमा का दायरा बढ़ा है। इससे शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं दिलाने के नाम पर निगम का खर्च भी बढ़ा है। निगम का बजट ही सात हजार करोड़ से अधिक बनने लगा है, लेकिन राजस्व आय का ग्राफ लगातार कम होता जा रहा है। सूत्रों की मानें तो निगम की कमाई का मुख्य जरिया राजस्व वसूली है।

इसके चलते संपत्ति कर, जलकर और स्वच्छता प्रबंधन शुल्क वसूली पर जोर दिया जाता है। जबकि इसके अलावा अन्य कई माध्यमों से निगम को करोड़ों रुपए की कमाई हो सकती है, लेकिन निगम अफसरों की लापरवाही से निगम की कमाई बढ़ने की जगह कम होती जा रही है।

निगम अफसरों और विज्ञापन माफिया की मिलीभगत
ज्ञात रहे कि नगर निगम के राजस्व विभाग में पहले विज्ञापन, व्यवसायिक लाइसेंस, मार्केट और लीज पर दी हुई संपत्तियों से अच्छी-खासी कमाई होती थी। बताया जाता है कि वित्तीय वर्ष 2013-14 तक करीब 25 करोड़ रुपए से अधिक की आय होती थी, लेकिन निगम अफसरों और विज्ञापन माफिया की मिलीभगत से इन सभी विभागों का विलय कर दिया गया।

इससे निगम की आय बढ़ने की जगह कम हो गई है। जानकारी के अनुसार विज्ञापन, लाइसेंस और मार्केट की कुल आय मौजूदा में करीब 10 करोड़ रुपए से भी कम रह गई है।

निजी वेंडर को फायदा पहुंचाया: बताया जाता है कि बीते वर्षों में नगर निगम के कुछ विभागों का आपस में विलय किया गया। निगम अफसरों और विज्ञापन माफिया की मिलीभगत के इस खेल से निजी वेंडर को फायदा पहुंचाया गया।

जबकि इस कारगुजारी से निगम को नुकसान हुआ, लेकिन निगम के आला अफसर मिलीभगत के इस खेल को रोकने में असहाय साबित हुए। इसका नतीजा यह हुआ कि विज्ञापन, लाइसेंस और मार्केट का विलय करने के बाद इनसे निगम को होने वाली आय कम हो गई है।

लगातार कम होती गई निगम की कमाई
ज्ञात रहे कि वर्ष 2014 के बाद नगर निगम की सीमा में विस्तार हुआ नगरीय सीमा का दायरा बढ़ा। इससे सड़कों पर लगे मार्ग संकेतकों और डिवाइडर तथा होर्डिंग आदि से विज्ञापन की कमाई पहले की अपेक्षा दोगुना होने की संभावना थी, लेकिन सभी अनुमान निराधार साबित हुए।

इसी तरह पिछले कुछ वर्षों में बाजार का भी विस्तार हुआ है। वर्ष 2013 की अपेक्षा मौजूदा में शहरी सीमा में दोगुना से अधिक मार्केट और दुकानें बन गईं, लेकिन निगम की कमाई लगातार कम होती गई है। जबकि अब तक निगम मार्केट, लाइसेंस, विज्ञापन और लीज विभाग से ही निगम को करीब सौ करोड़ रुपए की आय होना चाहिए, लेकिन निगम अफसरों की नीति-रीति के कारण निगम की राजस्व आय लगातार कम होती जा रही है। जबकि अफसर महज संपत्तिकर, जलकर और कचरा शुल्क के फेर में फंसे हुए हैं।

विज्ञापन के ठिए बढ़े
नगर निगम ने बीते वर्षों में शहर में यूनिपोल व लॉलीपॉप के जरिए विज्ञापन करने की अनुमति देना शुरू किया है। इससे मौजूदा में निगम सीमा में सैकड़ों यूनिपोल पर विशालकाय होर्डिंग लगाकर प्रचार किया जाने लगा है, लेकिन निगम को मिलने वाले विज्ञापन शुल्क में कमी आ गई है। इसी तरह सिटी बसों के बस स्टॉप बढ़ गए, उनमें विज्ञापन लगाने की संख्या बढ़ गई, लेकिन निगम की कमाई घट गई।

सूत्रों की मानें तो अब निगम निजी जमीन पर विज्ञापन बोर्ड लगाने की अनुमति देने पर विचार कर रहा है। ऐस हुआ तो शहर की निजी बिल्डिंगों और खाली प्लॉटों में विज्ञापनों की भरमार हो जाएगी। इससे शहर की सुंदरता को ग्रहण लग सकता है।

गौरतलब है कि विज्ञापन बढ़े, यूनिपोल, बस स्टॉप सहित विज्ञापन के स्थान बढ़े तो विज्ञापन की आय कम कैसे हो रही है। मार्केट, लाइसेंस, विज्ञापन और लीज विभाग मिलकर निगम को सौ करोड़ रुपए की कमाई करने में असहाय साबित किस वजह से हो रहे हैं।

टैग:

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 10 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 10 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 11 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 11 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 11 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 11 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 11 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 11 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 11 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 11 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 11 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 11 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 11 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 11 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 11 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 12 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 12 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 12 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 12 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!