खबर
टॉप न्यूज

नगर सरकार का खजाना खाली हर माह बढ़ती जा रही देनदारी

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

29 नवंबर 2025, 1:31 pm
शेयर करें:
नगर सरकार का खजाना खाली हर माह बढ़ती जा रही देनदारी

निगम ठेकेदारों का 650 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान अटका, ट्रिपल इंजन वाली नगर सरकार पैसे के लिए परेशान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
केंद्र, प्रदेश में भाजपा सरकार होने के साथ ही नगर निगम में भी भाजपा की परिषद बनी हुई है। इस तरह ट्रिपल इंजन वाली नगर सरकार का खजाना खाली होने से निगम के टेंडर पर काम करने वाले ठेकेदारों का करीब 650 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान नहीं हो रहा है।

हालांकि नगर निगम ने सात हजार करोड़ से अधिक का बजट पारित किया हजारों करोड़ रुपए के विकास कार्य कराए। लेकिन अब वित्तीय हालत खस्ता होने से ठेकेदारों को भुगतान नहीं हो पाने से अधिकतर विकास योजनाएं ठप पड़ी है।

नगर सरकार भले ही ट्रिपल इंजन वाली कही जाए, पर हकीकत में नगर सरकार अपने ही किए गए कामों का भुगतान काम करने वाले ठेकेदारों को नहीं कर पा रही है। सालों से निगम का खाली खजाना खाली है, लेकिन निगम अफसरों व निगम परिषद के नेता अब तक इसे भरने की कारगर नीति नहीं बना सके हैं।

शहर के ही नगरीय प्रशासन मंत्री व मुख्यमंत्री के नजदीक माने जाने वाले महापौर भी निगम खजाने के लिए सरकार से कोई बजट राशि लेकर नहीं आ सके हैं। इसके चलते ही नगर निगम चुंगीकर, संपत्तिकर, जलकर, विज्ञापन कर व कचरा प्रबंधन शुल्क से जो वसूली कर पा रहा है, उससे जैसे-तैसे रोजमर्रा के खर्चे निकल रहे हैं।

सूत्रों की माने तो नवंबर माह में तो शासन ने चुंगीकर की राशि भी नहीं दी है। इससे इस माह निगम का खर्च ओव्हरड्राफ्ट से हो रहा है। लेखा विभाग के अफसर हर दिन निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव को निगम खजाना खाली होने की रिपोर्ट दे रहे हैं, लेकिन निगमायुक्त भी खजाना भरने की कारगर योजना बनाकर बनाने में असहाय साबित हुए हैं। इससे नगर निगम के ठेकेदारों की परेशानी बढ़ती जा रही है।

सूत्रों की माने तो निगम के ठेकेदारों को करीब 650 करोड़ के बिलों का भुगतान होना है, लेकिन निगम खजाने में इतने पैसे नहीं है। इससे निगम की कई विकास योजनाएं ठप हो गई है। टेंडर जारी हो गए, वर्क आर्डर हो गए लेकिन ठेकेदार काम नहीं कर रहे हैं। इन ठेकेदारों को टेंडर निरस्त करने की धमकी दी गई तो भी कोई भी ठेकेदार काम करने को तैयार नहीं है।

कहा जा रहा है कि पुराने बिलों का भुगतान हो उसके बाद ही काम करेंगे। इस शर्त पर निगम के ठेकेदार अड़े हुए हैं। फिर भी अफसर दबाव बनाकर निगमायुक्त व महापौर के बताए कार्य हर माह बिना पैसे दिए ठेकेदारों से करा रहे हैं। इससे निगम में ठेकेदारों की बकाया राशि का ग्राफ हर माह बढ़ता जा रहा है।

परिषद की किरकिरी: नगर निगम की विकास की योजनाएं पैसे की कमी से प्रभावित होने लगी है। वहीं काम करने वाले ठेकेदार भी पैसे नहीं मिलने से परेशान होने लगे हैं। इससे निगम की भाजपा परिषद की किरकिरी होने लगी है। इसके चलते ही यह चर्चा शुरु हो गई है कि नगरीय प्रशासन मंत्री व सरकार जानबूझकर इंदौर निगम को बजट नहीं दे रही है।

टैग:

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 6 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 6 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 6 hours ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 7 hours ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 7 hours ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 7 hours ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 7 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 7 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 8 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 8 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 8 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 8 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 8 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 8 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 8 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 8 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 8 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!