खबर
टॉप न्यूज

सीएचएल अस्पताल की वाहन पार्किंग सड़क पर: दिनभर आने-जाने वाले होते हैं परेशान; रहवासियों ने भी की कई बार शिकायत

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

05 दिसंबर 2025, 1:43 pm
शेयर करें:
सीएचएल अस्पताल की वाहन पार्किंग सड़क पर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम जोन 9 वार्ड 45 एलआईजी चौराहा स्थित सीएचएल अस्पताल प्रबंधन की मनमानी से सड़क को वाहन पार्किंग बना लिया गया है। इसके चलते अस्पताल में कार्य करने वाले कर्मचारियों और मरीजों के साथ आने वाले परिजन के दो पहिया वाहन सड़क पर ही खड़े होते हैं। इससे आधी से अधिक सड़क पर वाहन खड़े हो जाने से आने-जाने वाले परेशान होते हैं। जबकि प्रशासन, पुलिस व निगम के अफसर अस्पताल प्रबंधन की इस करतूत को अनदेखा कर रहे हैं।

सीएचएल अस्पताल प्रबंधन द्वारा निगम अफसरों से मिलीभगत कर करीब 60 साल पुरानी बिल्डिंग का रिनोवेशन कराया जा रहा है। इससे जर्जर बिल्डिंग की दीवारों में बड़े-बड़े होल कर लोहे के स्ट्रक्चर को खड़ा किया गया है। जबकि अस्पताल में सैकड़ों मरीज भर्ती हैं। ऐसे में यदि कोई हादसा हुआ तो मरीजों की जान को खतरा हो सकता है।

इस संबंध में नगर निगम के आयुक्त दिलीप कुमार यादव व जोनल अधिकारी अभिषेक सिंह को शिकायत की गई है, लेकिन अब तक निगम ने इस खतरनाक रिनोवेशन कार्य की जांच कर इसे रोकने की जहमत नहीं उठाई है। इससे यह कहा जा रहा है कि निगम अधिकारियों ने शुभ-लाभ के लिए साठ साल पुरानी बिल्डिंग के रिनोवेशन कार्य के मामले को अनदेखा कर दिया है।

जबकि अस्पताल प्रबंधन की इस करतूत से हादसे का खतरा बना हुआ है। ज्ञात रहे कि बहुमंजिला अस्पताल की बिल्डिगं में कई मंजिलों पर मरीज भर्ती हैं, जिनका इलाज हो रहा है। ऐसे में स्ट्रक्चर में बदलाव करने और पुरानी दीवारों में होल करने से बिल्डिंग और कमजोर हो रही है, जो हादसे को खुला आमंत्रण दे रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं।

अस्पताल में पार्किंग की व्यवस्था नहीं
सीएचएल अस्पताल प्रबंधन की मनमानी का आलम यह है कि अस्पताल में विधिवत पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते चार व दोपहिया वाहनों से अस्पताल पहुंचने वाले पार्किंग का इंतजाम न होने से वह परेशान होते रहते हैं। चार पहिया वाहनों को अस्पताल परिसर में प्रवेश देने के साथ ही दूसरे गेट से बाहर निकाल दिया जाता है।

इससे वाहन चालक अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर आवाजाही को बाधित करते हैं। इसके अलावा दो पहिया वाहनों की लंबी कतार सड़क पर लग जाती है, जिससे आधी से अधिक सड़क पर वाहन खड़े हो जाने से यातायात प्रभावित होता है।

अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहे हैं... सड़क पर दो वाहनों के आमने-सामने आते ही जाम लग जाता है, जिससे लोग परेशान होते रहते हैं। हालांकि निगम व पुलिस प्रशासन सड़क पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन अस्पताल प्रबंधन की इस करतूत को अनदेखा किया जा रहा है।

एमओएस की जगह लोहे का स्ट्रक्चर लगा दिया ... नगर निगम के नियम के मुताबिक बहुमंजिला बिल्डिंग में फ्रंट, साइड और पीछे की ओर एमओएस की खाली जमीन छोड़ना जरूरी है, लेकिन सीएचएल अस्पताल प्रबंधन ने पीछे की ओर भी कार्यालय व अन्य कक्ष बनाकर कब्जा जमा लिया है।

इसी तरह अस्पताल प्रबंधन ने अब रिनोवेशन के नाम पर फ्रंट में एमओएस की जगह लोहे का स्ट्रक्चर लगा दिया है, जो स्थायी रूप से लगा रहेगा। इस तरह एमओएस की करीब आठ से दस फीट जमीन घेर ली गई है। अस्पताल प्रबंधन की इस कारगुजारी की शिकायत वार्ड पार्षद ने भी निगम अधिकारियों से की है। इसके बाद भी निगम अफसरों ने अब तक मामले की जांच कर रिनोवेशन कार्य को रोकने के निर्देश नहीं दिए हैं।

कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं... सीएचएल अस्पताल प्रबंधन की मनमानी से कालोनी के रहवासी भी परेशान हैं। रहवासियों का कहना है कि अस्पताल के पीछे कॉलोनी की सड़क पर हर समय दो पहिया वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन को वाहनों के लिए पार्किंग का इंतजाम करना चाहिए, लेकिन वह वाहन पार्किंग मामले में सड़क का उपयोग कर रहा है। इससे कॉलोनी के रहवासियों को भी आने-जाने में परेशानी होती है। इसके चलते कई बार रहवासियों ने नगर निगम व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे अस्पताल प्रबंधन के हौसले बढ़े हुए हैं।

अस्पताल परिसर में टीनशेड का निर्माण... सीएचएल अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल परिसर में टीनशेड भी बना लिया है। सूत्रो की मानें तो अस्पताल प्रबंधन ने अपनी मनमानी करते हुए नियम के विपरीत टीनशेड का निर्माण कराया है। इससे अस्पताल परिसर में खुली जमीन को घेरकर उसका उपयोग किया जा रहा है। इससे भी अस्पताल पहुंचने वालों को परेशानी हो रही है, लेकिन निगम के जिम्मेदार इस टीनशेड की भी अनदेखी कर रहे हैं।

निगमायुक्त से मिलेंगे... निगम जोन 9 वार्ड 45 की कांग्रेस पार्षद सोनिला मिमरोट ने बताया कि उन्होंने सीएचएल अस्पताल प्रबंधन द्वारा मनमानी पूर्वक कराए जा रहे रिनोवेशन कार्य की शिकायत जोनल अधिकारी से की है, लेकिन उन्होंने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके चलते अब इस मामले की शिकायत निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव से मिलकर दर्ज कराई जाएगी, जिससे कारगार कार्रवाई हो सके।

टैग:

संबंधित समाचार

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप
Top News

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

less than a minute ago
चलती कार बनी आग का गोला
Top News

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

7 minutes ago
दो हादसे
Top News

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

27 minutes ago
छात्रा की मौत का खुलासा
Top News

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

31 minutes ago
VIP नंबरों का क्रेज
Top News

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

40 minutes ago
CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

about 1 hour ago
बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

about 1 hour ago
देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे
Top News

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

about 2 hours ago
RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई
Top News

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

about 2 hours ago
सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 19 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 19 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 20 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 20 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 20 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 20 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 20 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 20 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!