बच्चों ने ली नशामुक्ति और स्वदेशी अपनाने की शपथ: आस्था पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आने वाली पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाने और संस्कारवान, स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत के रामेश्वरम जिले के वीर तेजाजी प्रखंड द्वारा आस्था पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा न करने का संकल्प दिलाया गया।
जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की मुख्य वक्ता इंदौर विभाग संयोजिका संध्या सोनी रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नशा आज देश और समाज के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। इसकी चपेट में आकर बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है, जिसका सीधा असर परिवार, समाज और राष्ट्र पर पड़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के विभिन्न प्रकारों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने के व्यावहारिक उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
सोनी ने विद्यार्थियों को लव जिहाद विषय पर भी जागरूक किया और इसके स्वरूप को समझाते हुए सतर्क रहने की अपील की, साथ ही उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान करते हुए सभी से स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में जिला संयोजिका गायत्री वर्मा, आस्था पब्लिक स्कूल की प्राचार्य दीपा तोमर, रवींद्र धाकड़, अजय बड़ोले, हितेंद्र पट्टा सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम के समापन पर मुख्य वक्ता द्वारा सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थितों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई, जिससे पूरे वातावरण में जागरूकता और सकारात्मक संदेश का संचार हुआ।
संबंधित समाचार

बिजली कंपनी के ऑफिस में जन्मदिन का जश्न:हाथी पर सवार होकर पहुंचे सहायक यंत्री; ढोल-नगाड़ों के बीच काटा केक, मिला नोटिस

आज से बदल गए SIM के नियम:नया कनेक्शन लेने से पहले होगी जांच; इन्हें नहीं मिलेगी

कुत्ते के काटने के 7 दिन बाद गाय की मौत:दूध पीने वाले परिवार के 10 सदस्य पहुंचे अस्पताल; एहतियातन लगे रैबीज से बचाव के इंजेक्शन

देशभर में बारिश का कहर:यूपी के 19 जिलों में बाढ़; एमपी में 22 जिलों में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़ में 3 बच्चे नदी में बहे

20 टंकियों से नहीं मिलेगा पानी:जल सप्लाई होगी प्रभावित; कई इलाकों में एक दिन पहले जल सहेजकर रखने की अपील

राहुल की ‘स्मृति’ सिर्फ मनुस्मृति:राहुल गांधी की नजर में महिलाएं सिर्फ बेटी; पत्नी, मां नहीं...वे स्वतंत्र हैं

तीन दिन मनाई जाएगी जन्माष्टमी:सरकारी और निजी स्कूलों में होंगे विभिन्न आयोजन; सांदीपनि स्कूलों में गुरु-शिष्य परंपरा पर विशेष कार्यक्रम, 4 सितंबर को जन्माष्टमी

19 साल की केजिया बनी मिस यूनिवर्स इंडिया 2026:52 फाइनलिस्ट्स को छोड़ा पीछे; अब करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

देखिए वीडियो:: आखिरी सावन सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब; महाकाल में चांदी के त्रिशूल-मुकुट से शृंगार,काशी में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, ओंकारेश्वर में निकलेगी सवारी

कांवड़ यात्रियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से गिरी:25 से ज्यादा श्रद्धालु थे सवार; मची चीख-पुकार

अमेरिका में गूंजी अहिल्याबाई की गौरवगाथा:एमपी की झांकी को मिला ‘मोस्ट ब्यूटीफुल फ्लोट अवॉर्ड; इंडिया डे परेड में रही आकर्षण का केंद्र

देखिए वीडियो:मंदिर में धक्का-मुक्की से 8 घायल; बैरिकेडिंग पर गिरने से महिला का सिर फटा, कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति

नौकरी का झांसा देकर युवती से ठगी:रोजगार संस्था का कर्मचारी बनकर किया संपर्क; लगातार रुपए मांगने पर हुआ शक

ट्रेन में चूहों का आतंक:सो रहे रिटायर्ड अधिकारी की नाक कुतरी; खून निकलने पर खुली नींद, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

इंटरनेशनल स्विमिंग कोच के साथ धोखा:दस्तावेजों के दुरुपयोग का लगाया आरोप; क्राइम ब्रांच तक पहुंची शिकायत

होटल में लव जिहादी दो हिंदू युवतियों को करवा रहे थे नशा:एक पुलिस के हवाले; दूसरा फरार, पुलिस ने जांच शुरू की

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:पहले किया पत्थर से हमला; फिर सिर पर मारी रॉड, चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसी

कुबेरेश्वर धाम में महिला श्रद्धालु की मौत:सीने में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत; दर्शन से पहले थम गई सांस

अस्पताल के चाइल्ड यूनिट में लगी आग:3 नवजातों की मौत; 39 बच्चे भर्ती थे, मची अफरा-तफरी

कार की टक्कर से कावड़िए की मौत:बायपास पर हादसा; इलाज के दौरान दम तोड़ा, सीसीटीवी फुटेज से आरोपी वाहन की तलाश में पुलिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!