सीएम हेल्पलाइन के शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुन तुरंत निपटाईं
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लगातार नवाचार कर रहे कलेक्टर शिवम वर्मा ने एक और नवाचार किया है। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले लोगों को बुलवाया और उनकी समस्याएं सुनकर तुरंत हल की। अपने आपमें जनसुनवाई जैसी स्थिति बनी जिसमें शिकायतकर्ता खुश हुए।
इस मौके पर कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्पष्ट निर्देश हैं कि आमजन से जुड़ी आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।
नामांकन, बंटवारा, सीमांकन तथा सीएम हेल्पलाइन जैसे संवेदनशील प्रकरणों का त्वरित निराकरण प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि एसआईआर में जिले में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, अब शेष मैपिंग के कार्य एवं दावा-आपत्ति की प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। एसडीएम राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता देकर समय-सीमा में निराकरण करें।
लोगों को समय पर मिल सकेगा लाभ, सिसौदिया को हुई परेशानी की जिम्मेदारी निर्धारित की जाए
उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष ही शिकायतकर्ताओं को बुलाकर निराकृत करने की व्यवस्था प्रारंभ की है। इससे लोगों को समय पर लाभ मिलेेगा। कल चार प्रकरण लिए गए। इनमें सुभाष मस्करा की मतदाता पर्ची न मिलने की शिकायत का निराकरण करते हुए ग्राम पंचायत मोरोद के सचिव को निलंबित किया गया।
समग्र आईडी संबंधी बिजलपुर के विनोद परमार की समस्या का निराकरण करते हुए जोनल कार्यालय के ऑपरेटर को निलंबित किया गया। बैंक ऑफ इंडिया की बिचौली मर्दाना शाखा द्वारा प्रीतम सिसौदिया के बिना अनुमति किसान क्रेडिट कार्ड का लोन 3. 84 लाख रुपये खाते में जमा कर दिया गया।
सिसौदिया ने पुराना ऋण जमा कर दिया था, जो लोन आवेदक को प्राप्त नहीं हुआ है उसका ब्याज मांगने की समस्या थी, जिस पर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सिसौदिया को हुई परेशानी की जिम्मेदारी निर्धारित की जाए और आवेदक को जांच कर उसका भुगतान किया जाए।
एक अन्य शिकायतकर्ता राजू सेन ने बताया कि अरबिंदो मोहक अस्पताल में मां रेखाबाई का हार्ट का ऑपरेशन नहीं किया और 3 लाख रुपये आयुष्मान कार्ड से निकाल लिए। उसे अहमदाबाद भेज दिया गया। कलेक्टर वर्मा ने निर्देश दिए कि सीएमएचओ जांच करें और अहमदाबाद में इलाज की राशि पात्रतानुसार दिलाएं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!