खबर
टॉप न्यूज

मुख्यमंत्री, मंत्री के निर्देश अधिकारियों के ठेंगे पर: पीडब्ल्यूडी के बड़े अधिकारी नियमों से नहीं; मनमर्जी से चला रहे विभाग

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

06 दिसंबर 2025, 5:34 pm
शेयर करें:
मुख्यमंत्री, मंत्री के निर्देश अधिकारियों के ठेंगे पर

महेश दीक्षित 98935-66422 खुलासा फर्स्ट, भोपाल। 
मप्र सरकार ‘सड़क विकास’ को अपनी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल करती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने बार-बार स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सड़क निर्माण से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर बाधा नहीं आनी चाहिए, लेकिन विभाग की जमीनी हकीकत इन निर्देशों के उलट है।

पीडब्ल्यूडी के बड़े अधिकारी न मुख्यमंत्री की मंशा को गंभीरता से ले रहे हैं, न ही मंत्री के आदेशों को। नतीजन करोड़ों रुपये लागत वाली सड़क व पुल निर्माण परियोजनाएं अधिकारियों की मनमर्जी के चलते महीनों तक अधर में अटकी रहती हैं।

सूत्रों के अनुसार वित्तीय निविदा (फाइनेंसियल बिड) खुल जाने के बाद भी कई मुख्य अभियंता समय पर फाइलें आगे नहीं बढ़ा रहे हैं। ई-टेंडरिंग प्रणाली की पारदर्शिता भी अधिकारियों के ‘टेबल अटकाओ नीति’ में दबकर रह जाती है।

इससे न सिर्फ योजनाओं में देरी हो रही है, बल्कि आम जनता को समय पर सड़कें उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। बताया जाता है कि खाली पड़े मुख्य अभियंता पदों पर प्रभारी रूप में बैठे अधीक्षण यंत्री अपने ‘ऊंचे संपर्कों’ के चलते मनचाही फाइलें ही आगे भेजते हैं। वर्षों से इनकी शिकायतें होती रही हैं, लेकिन न कार्रवाई होती है, न जवाबदेही तय होती है।

विभागीय समीक्षा में खुली लापरवाही
हाल में ही लोक निर्माण मंत्री ने टेंडर कमेटी की समीक्षा बैठक में पाया कि ऑनलाइन बिड खुलने के बाद फाइलें बिना किसी उचित कारण महीनों तक रोककर रखी गईं। शासन स्तर पर अनुमोदन भेजने में भी अनावश्यक विलंब किया गया।इस पर नाराज होकर मंत्री ने चार मुख्य अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इनमें संजय मस्के (भोपाल), आनंद राणे (राष्ट्रीय राजमार्ग), वीएच झा (ग्वालियर) और आरएल वर्मा (जबलपुर-रीवा) के नाम शामिल हैं।

इन अधिकारियों ने रोकी टेंडर फाइलें
संजय मस्के- भोपाल परिक्षेत्र -निविदा क्रमांक 431509 -दो महीने से अधिक समय तक स्वीकृति प्रक्रिया लटकी रखी।विधानसभा प्रश्नों के उत्तर में भी लापरवाही बरतने का आरोप।

आरएल वर्मा रीवा-जबलपुर परिक्षेत्र
- निविदा क्रमांक 434923- बिड खुली 29 जुलाई 2025- शासन को तीन माह बाद भेजी स्वीकृति के लिए। मुख्यालय और क्षेत्रीय स्तर दोनों स्थानों पर टेंडर दबाए रखने का आरोप।

वीएच झा-ग्वालियर परिक्षेत्र - निविदा क्रमांक 425317, 437732 और 438625 - टेंडर फाइलें लगभग तीन माह तक रोके रखी। प्रमुख अभियंता कार्यालय को समय पर स्वीकृति नहीं भेजी।

आनंद राणे- राष्ट्रीय राजमार्ग
निविदा क्रमांक 865075, 829011, बिड खुलने के बाद भी दो माह तक रोककर रखा। ईएनसी दफ्तर में भेजने में बेवजह देरी की।

टैग:

संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 9 hours ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 9 hours ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 9 hours ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 10 hours ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 10 hours ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 10 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 10 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 10 hours ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 10 hours ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 10 hours ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 11 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 11 hours ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 11 hours ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 11 hours ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 11 hours ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 11 hours ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

about 11 hours ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

about 11 hours ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

about 11 hours ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!