खबर
Top News

ललकार का बदला हत्या से लिया: युवती ने प्रेमी व साथियों के साथ मिलकर सीजिंग एजेंट की चाकू मारकर कर दी हत्या

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

23 दिसंबर 2025, 3:03 pm
शेयर करें:
ललकार का बदला हत्या से लिया

खाटू श्याम भागने की फिराक में थे आरोपी, द्वारकापुरी पुलिस की तत्परता से बड़नगर पुलिस ने धरदबोचा

करीब 1 बजे हुई हत्या का 3.30 बजे कर दिया पुलिस ने खुलासा

दोस्त के एक दिन पुराने विवाद ने ली जान, अंतड़ियां बाहर आने तक आरोपी करते रहे वार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात रंजिश और नशे में दी गई ललकार ने एक युवक की जान ले ली। युवती अपने प्रेमी व दो साथियों के साथ पहुंची और दो युवकों पर हमला कर दिया। आरोपी उनमें से एक युवक पर उसकी अंतड़ियां बाहर निकलने तक चाकू से वार करते रहे।

अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर की ओर भागने की फिराक में थे, लेकिन द्वारकापुरी पुलिस की सतर्कता से उज्जैन-बड़नगर रोड पर उन्हें धरदबोचा गया।

जानकारी के मुताबिक मृतक यश (25) पिता प्रदीप भान निवासी द्वारकापुरी मेन रोड अपने दोस्त विक्रम के साथ देर रात पार्टी कर लौट रहा था। दोनों द्वारकापुरी 60 फीट रोड के मोड़ पर सिगरेट पीने रुके थे। उसी दौरान युवती चारु परदेसी, उसका प्रेमी रोहित चौहान और दो अन्य साथी दो बाइक से आए और मारपीट शुरू कर दी।

यश ने विरोध किया तो उस पर चाकू से ताबड़तोड़ इतनी बेरहमी से वार किए कि उसकी अंतड़ियां बाहर आ गईं। इसके बाद सभी आरोपी भाग निकले। वहीं सड़क पर खून से लथपथ पड़े यश को विक्रम तत्काल आदित्य हॉस्पिटल लेकर पहुंचा, जहां पुलिस केस बताकर अस्पताल प्रबंधन ने उसे भर्ती नहीं किया।

इसके बाद उसे एमवाय अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विक्रम का आरोप है कि यदि समय पर इलाज मिल जाता तो संभवत: यश की जान बच सकती थी।

सीमा विवाद में उलझी पुलिस, फिर तेज हुई कार्रवाई
इधर, घटना की सूचना मिलते ही द्वारकापुरी थाने के टीआई मनीष मिश्र टीम के साथ एमवाय अस्पताल पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम कक्ष में रखवाकर मृतक के दोस्त विक्रम को लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसीपी शिवेंदु जोशी भी देर रात खुद पुलिस वाहन चलाकर मौके पर पहुंचे और टीआई मिश्र से जानकारी लेकर टीम को जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार करने की बात कही।

इस दौरान घटनास्थल अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का पाया जाने पर टीआई अजय नायर से संपर्क कर उन्हें मौके पर बुलाया। क्षेत्राधिकार स्पष्ट होने के बाद अन्नपूर्णा पुलिस ने विवेचना संभाली, जबकि द्वारकापुरी पुलिस ने तकनीकी सहायता जारी रखी और आरोपियों की पहचान कर उनका नंबर ट्रेस कर उन्हें धरदबोचा।

प्रेमी का नंबर ट्रेस, बड़नगर रोड पर पकड़े गए आरोपी
घटनास्थल स्पष्ट न होने के बावजूद द्वारकापुरी पुलिस के खुफिया जवानों ने तेजी से आरोपियों की पहचान शुरू की। विक्रम ने चारु परदेसी का नाम बताया, जिसके आधार पर रोहित चौहान तक पुलिस पहुंची। रोहित का मोबाइल नंबर ट्रेस किया तो लोकेशन उज्जैन-बड़नगर रोड के बीच मिली। इस पर तुरंत बड़नगर पुलिस को अलर्ट किया गया।

चेकिंग के दौरान एक वाहन रोका गया, जिसमें तीन युवक और एक युवती सवार थे। पूछताछ में उन्होंने खाटू श्याम मंदिर जाने की बात कही। बड़नगर पुलिस ने उनके फोटो टीआई मिश्र को भेजे। मिश्र द्वारा उक्त फोटो दिखाए जाने पर मृतक के दोस्त विक्रम ने आरोपियों की पुष्टि की, जिसके बाद तत्काल चारों को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद अन्नपूर्णा थाने की टीम आरोपियों को लेने बड़नगर रवाना हुई।

एक दिन पहले नशे में ललकारा था
जांच में खुलासा हुआ कि घटना से एक दिन पहले विक्रम का चारु परदेसी से द्वारकापुरी क्षेत्र में खड़े रहने को लेकर विवाद हुआ था। उस वक्त रोहित चौहान और उसके साथी भी आ गए थे और दोनों पक्षों में गालीगलौज के बाद मामला शांत हो गया था। शुक्रवार रात पार्टी के बाद नशे की हालत में विक्रम ने चारु को कॉल कर गाली दी और मौके पर आने के लिए ललकारा।

इस पर चारु अपने प्रेमी रोहित, प्रियांशु ठाकुर और ईश्वर ठाकुर के साथ मौके पर पहुंची, जहां विवाद जानलेवा हमले में बदल गया। पुलिस ने घटनास्थल से युवती की सैंडिल जब्त की। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

टैग:

संबंधित समाचार

शेयर बाजार में मचा हाहाकार
Top News

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

5 minutes ago
वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने
Top News

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

11 minutes ago
पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल

14 minutes ago
वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी
Top News

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

21 minutes ago
एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा
Top News

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

28 minutes ago
विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी
Top News

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

34 minutes ago
वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप
Top News

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

about 1 hour ago
शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत
Top News

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

about 1 hour ago
खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो
Top News

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

about 1 hour ago
ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस
Top News

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

about 2 hours ago
मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव
Top News

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

about 2 hours ago
जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन
Top News

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Top News

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

about 2 hours ago
कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान
Top News

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

about 2 hours ago
दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम
Top News

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई
Top News

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

about 3 hours ago
पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच
Top News

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

about 17 hours ago
किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन
Top News

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

about 18 hours ago
रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली
Top News

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!