जहरीले पानी का मामला: मौतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन; डिप्टी सीएम और सांसद के बंगले के बाहर दिया धरना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा इलाके में जहरीले पानी से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस ने इंदौर, भोपाल सहित मध्यप्रदेश के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रही है।
भोपाल में सांसद के बंगले के बाहर विरोध
भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सांसद आलोक शर्मा के बंगले के बाहर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने घंटी बजाकर विरोध दर्ज कराया और प्रतीकात्मक रूप से रघुपति राघव राजाराम गाते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
मंदसौर में डिप्टी सीएम के आवास का घेराव
मंदसौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और सांसद सुधीर गुप्ता के आवास का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान डिप्टी सीएम के बंगले के बाहर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोक-झोंक देखने को मिली। कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड पार कर बंगले के गेट तक पहुंच गए, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
मौतों का आंकड़ा 16 पहुंचा
भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। वहीं, 150 से ज्यादा लोग अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं। गंभीर मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों के ICU से एक जगह शिफ्ट किया जा रहा है। शनिवार शाम 6 बजे के बाद 12 गंभीर मरीजों को बॉम्बे हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया।
पानी की लाइनों की जांच जारी
इधर, भागीरथपुरा क्षेत्र में बोरिंग और पानी की सप्लाई लाइनों में लीकेज की जांच लगातार की जा रही है। स्थानीय निवासी ललित ने बताया कि फिलहाल पीने के पानी की आपूर्ति टैंकरों के जरिए की जा रही है।
साफ पानी के लिए बिसलेरी की गाड़ियां
इलाके में साफ पानी की मांग बढ़ने के कारण अब गलियों में बिसलेरी पानी से भरी गाड़ियां भी घूम रही हैं, ताकि लोगों को पीने का सुरक्षित पानी मिल सके।
संबंधित समाचार

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया:संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!