भागीरथपुरा का खूनी जल: प्रशासन के झूठ की भेंट चढ़ी एक और जिंदगी; पहलवान खूबचंद भी हारे मौत से जंग
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा में सरकारी लापरवाही ने एक और हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। प्रशासन की संवेदनहीनता और जल प्रदाय विभाग की घातक अनदेखी के कारण मंगलवार को 62 वर्षीय खूबचंद बंधोनिया की मौत हो गई।
यह मौत आकस्मिक घटना नहीं बल्कि सीधे तौर पर प्रशासनिक तंत्र की नाकामी है, क्योंकि यह इस क्षेत्र में दूषित पानी के कारण होने वाली 29वीं मौत है। मौत का यह खौफनाक आंकड़ा प्रशासन की उन फाइलों को मुंह चिढ़ा रहा है, जिनमें सब कुछ सामान्य होने का दावा है।
विजेता पहलवान रहे खूबचंद बंधोनिया ने अखाड़े में उम्रभर बड़े-बड़े विरोधियों को पटखनी दी लेकिन नलों के जरिए घर तक पहुंचे दूषित पानी के संक्रमण को मात नहीं दे सके। मृतक के बेटे रोहित ने बताया पिता पहले मिल में काम करते थे और अपने समय के नामी पहलवान रहे।
पिछले कई दिनों से वे उल्टी और दस्त की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे। रोहित का सीधा आरोप है प्रशासन द्वारा क्षेत्र में सीवरेज मिश्रित दूषित पानी की आपूर्ति की जा रही थी, जिसकी बार-बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने आंखें मूंद रखी थीं। इसी जहरीले पानी ने उनके पिता की जान ले ली।
भागीरथपुरा में पेयजल और सीवरेज लाइनों के आपस में मिलने से पूरा इलाका संक्रमण की चपेट में है। उल्टी-दस्त के कहर ने घर-घर में दहशत फैला रखी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब भी केवल कागजी जांच और खानापूर्ति का खेल खेल रहे हैं।
यह मौत प्रशासन के उन तमाम आश्वासनों पर तमाचा है, जिनमें वे जनता की सुरक्षा का दम भरते हैं। सवाल है क्या प्रशासन और लाशों का इंतजार कर रहा है? 29 मौतें होने के बाद भी पाइप लाइन को दुरुस्त न करना साबित करता है तंत्र के लिए आम आदमी की जान की कोई कीमत नहीं है।
खूबचंद का जाना न केवल एक परिवार की क्षति है, बल्कि उस अंधी व्यवस्था की गवाही है जिसने एक ताकतवर पहलवान को पीने के पानी के नाम पर जहर परोसकर मौत की नींद सुला दिया।
खूबचंद का शव रखकर किया प्रदर्शन : भागीरथपुरा के खूबचंद पिता गन्नूदास की दूषित पानी से मंगलवार को मौत हो गई। बुधवार सुबह जब उनकी शवयात्रा निकली तो उनके परिजनों ने अंत्येष्टी से पहले सडक़ पर शव रखकर प्रदर्शन किया।
खूबचंद की मौत के साथ ही भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों की संख्या 29 हो गई है। परिवारजनो का कहना है कि प्रशासन ने अब तक कोई सहायता नहीं की है। इससे अंतिम संस्कार करने में भी परेशानी हो रही है।
भागीरथपुरा में लगातार होने वाली मौतो से रहवासियो में आक्रोश पनपने लगा है। हर कोई प्रशासन, निगम व स्वास्थ्य विभाग के अफसरो को कोसता रहा।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया:संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!