बड़े लेवल का सटोरिया है आरोपी अमित अग्रवाल: पकड़ाए 3 ठगों ने उगला था अमित का नाम
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बैतूल में 10 करोड़ की सायबर ठगी को अंजाम देने के मामले में पकड़ाए कुख्यात सटोरिए अमित अग्रवाल को लेकर खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में खुलासा हुआ है कि वही साढ़े नौ करोड़ से ज्यादा की ठगी का मास्टरमाइंड है, जो लोगों और मृतक के खाते में उक्त ठगी और गैंबलिंग की राशि डलवा रहा था।
हालांकि बैतूल पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है, लेकिन सूत्रों का कहना है अमित इंदौर में रहकर एक भाजपा विधायक के करीबी के संरक्षण में बड़े लेवल पर क्रिकेट के सट्टे, गैंबलिंग सहित अन्य ठगी की राशि अपने गुर्गों के माध्यम से उक्त खातों में डलवाकर ब्लैकमनी की हेराफेरी कर रहा था। मामले में बैतूल पुलिस पहले ही इंदौर के तीन ठगों को गिरफ्तार कर चुकी है और अमित की निशानदेही पर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
सूत्रों के मुताबिक अमित अग्रवाल निवासी गली नंबर 10, नंदानगर (वर्तमान में महालक्ष्मी नगर) बड़े लेवल का सटोरिया है। 5 साल पहले लोगों से 5-10 हजार ब्याज-बट्टे पर पैसे लेने वाला यह सटोरिया चार साल में ऐसा उभरा कि लग्जरी गाड़ियां मेंटेन कर रहा था। आज उसके पास शानो-शौकत की वह हर चीज है, जो वह 5 साल पहले अपने सपनों में संजोया करता था।
खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में खुलासा हुआ है कि अमित अग्रवाल शहर के कुख्यात क्रिकेट के बुकी अग्रवाल बंधु का खास है, जो भाजपा विधायक के करीबी का संरक्षण प्राप्त होने के कारण शहर में बड़े लेवल पर उनके साथ कामकाज संभाल रहा है।
अमित ही अन्य खातों में डलवाता था ठगी की राशि: बताया जा रहा है कि अग्रवाल बंधु की अवैध रूप से क्रिकेट के सट्टे से कमाई हुई राशि को लेने के लिए अमित उक्त खातों का उपयोग कर रहा था। साथ ही खातों का अल्टर करने वाले ठगों के साथ मिलकर ऑनलाइन गेमिंग, फर्जी एडवाइजरी आदि ठगी से आने वाली राशि भी उक्त खातों में डलवा रहा था। जांच टीम को शक है कि पूरा नेटवर्क क्रिकेट सट्टे, गैंबलिंग और डिजिटल फ्रॉड से जुड़ी करोड़ों की ब्लैकमनी को खातों के जरिये घुमाता था।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!