खबर
टॉप न्यूज

समारोह के दौरान आतंकी हमला: 12 लोगों की मौत; PM मोदी ने की हमले की कड़ी निंदा

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

14 दिसंबर 2025, 6:03 pm
शेयर करें:
समारोह के दौरान आतंकी हमला

खुलासा फर्स्ट, सिडनी।
शहर में रविवार को हुए भयानक आतंकी हमले ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। शहर के प्रसिद्ध बॉन्डी पवेलियन के पास, जहाँ हनुक्का समारोह का आयोजन हो रहा था, वहाँ दो हमलावरों ने अचानक अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले में 12 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है।

काले अध्यायों में दर्ज हो गया आज का दिन
शाम करीब 6:40 बजे का यह समय सिडनी के इतिहास के सबसे काले अध्यायों में दर्ज हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो हमलावर एक वाहन से उतरे और बिना किसी चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी।

लोग जान बचाने के लिए भागते रहे
गोलियों की तड़तड़ाहट सुनते ही पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। बॉन्डी बीच पर चीख-पुकार और दहशत का माहौल बन गया। लोग जान बचाने के लिए बेतहाशा भागने लगे।

एक हमलावर को मौके पर ही मार गिराया
न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक हमलावर को मौके पर ही मार गिराया, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस भयावह स्थिति के बीच, सोशल मीडिया पर एक आम नागरिक की असाधारण बहादुरी का वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक साहसी व्यक्ति अपनी जान की परवाह किए बिना शूटर की ओर दौड़ता है, उससे भिड़कर शॉटगन छीन लेता है और उसी हथियार को वापस शूटर की तरफ तान देता है। इस व्यक्ति ने कई जानें बचाई।

पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि भारत इस दुख की घड़ी में ऑस्ट्रेलिया की जनता के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने बॉन्डी के दृश्यों को "बेहद चौंकाने वाले और पीड़ादायक" बताया है। उन्होंने इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा की है।

टैग:

संबंधित समाचार

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

6 minutes ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

13 minutes ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

18 minutes ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

18 minutes ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

18 minutes ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

23 minutes ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

31 minutes ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

32 minutes ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

39 minutes ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

42 minutes ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

43 minutes ago
शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन
Top News

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

about 1 hour ago
गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला
Top News

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

about 1 hour ago
चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज
Top News

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

about 1 hour ago
बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही
Top News

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त
Top News

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

about 1 hour ago
अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार
Top News

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

about 1 hour ago
छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा
Top News

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!