तहसीलदार के बिगड़े बोल: खाद लेने गए किसानों से की अभद्रता, शख्स को पीछे से जड़ा चांटा; कहा- अपनी ऐसी तैसी कराओ
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, टीकमगढ़।
प्रदेशभर में यूरिया और अन्य खाद की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती बन गई है। किसानों को अपनी फसलों के लिए इन महत्वपूर्ण उर्वरकों को पाने के लिए भारी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
इतना ही नहीं इस संकट के दौर में किसानों को सरकारी अधिकारियों की अभद्रता और अमानवीय व्यवहार का सामना भी करना पड़ रहा है।किसानों के प्रति इस तरह के बर्बर व्यवहार का एक हैरान कर देने वाला मामला टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ विकासखंड से सामने आया है।
शुक्रवार को बल्देवगढ़ के मंगल भवन में यूरिया वितरण केंद्र पर किसानों की भीड़ जुटी हुई थी। हर किसान जल्द से जल्द खाद लेकर वापस अपने खेतों की तरफ लौटना चाहता था।
किसानों को किया लाइन से बाहर
इसी दौरान, बल्देवगढ़ के तहसीलदार डॉ. अनिल गुप्ता मौके पर पहुंचे। इस दौरान तहसीलदार ने वितरण केंद्र की खिड़की पर उर्वरक लेने के लिए खड़े एक किसान को ने न केवल पीछे से चांटा जड़ा, बल्कि अन्य किसानों को भी लाइन से बाहर कर दिया।
तहसीलदार के बिगड़े बोल
एक पीड़ित किसान उनसे खाद के लिए विनम्रतापूर्वक विनती करने लगा। जवाब में, एक जिम्मेदार अधिकारी ने संवेदनहीनता की सारी हदें पार करते हुए किसान को कहा, “अपनी ऐसी तैसी कराओ।
अधिकारी का तर्क
इस दौरान का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसके बाद हंगामा मच गया है, जिस पर तहसीलदार डॉ. अनिल गुप्ता ने सफाई देते हुए कहा कि कुछ लोग लाइन तोड़कर आगे जा रहे थे, जिस पर अन्य किसानों को आपत्ति थी।
उन्होंने यह स्वीकार किया कि उन्होंने कुछ लोगों को खींचकर पीछे किया था, लेकिन इस कार्रवाई में उन्होंने बल का प्रयोग किया, जो स्पष्ट रूप से वीडियो में दिखाई देता है।
गौरतलब है कि, अभी हाल ही में, 8 दिसंबर को टीकमगढ़ मुख्यालय पर खाद की लंबी लाइन में लगे एक किसान की तबियत बिगड़ने से मौत हो गई थी। इस दुःखद घटना के बावजूद, सरकारी व्यवस्था ने कोई सबक नहीं लिया।
संबंधित समाचार

10 दिन में 14,931 लोग बने ट्रैफिक साथी:एप पर आई 3648 शिकायतें; 1516 के चालान काटे

पाकिस्तानी वेब सीरीज पर विवाद:केंद्र ने नेटफ्लिक्स को दी हिदायत; भारत में पाकिस्तानी कंटेंट स्ट्रीम नहीं करने को कहा

संविधान दिवस पर प्रशासन की बेरुखी:दोपहर तक अंबेडकर प्रतिमा पर नहीं हुआ माल्यार्पण; सूना पड़ा रहा प्रतिमा स्थल

संविधान दिवस पर सियासत के दो रंग:जबलपुर में कांग्रेस का मार्च; भोपाल में भाजपा का प्रहार

प्रेम कहानी को लेकर जमकर हंगामा:युवती के परिजन ने युवक को घेरकर पीटा; बीच सड़क पर मची अफरा-तफरी

वीडियो देखिये, तीन पार्षदों की सदस्यता का मामला हाईकोर्ट पहुंचा:कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए हैं; नेता प्रतिपक्ष की याचिका पर प्रतिवादियों को नोटिस

पहले लगाया रिश्वतखोरी का आरोप:अब एक्टर ने अपना बयान पलटा; बोले- पुलिस ने नहीं मांगे पैसे, मैनेजर ने कही ये बात

वीडियो देखिये, राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस:पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई; रातभर थाने में बैठाया

गुस्सा होकर बेटे ने काटकर अलग कर दी थी पिता की हथेली:पिता-बहन की नृशंस हत्या में दिल्ली से हुआ गिरफ्तार; हुलिया बदलकर काट रहा था फरारी

इंस्टाग्राम की दोस्ती से होटल तक का सफर:दुष्कर्म का आरोप; जमानत खारिज

केंद्रीय मंत्री को एनएसयूआई ने दिखाए काले झंडे:विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन, एपस्टीन के पोस्टर लहराए; जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में

कार्यप्रणाली को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती:6 तहसीलदारों पर लगाया इतने रुपए का अर्थदंड; इस वजह से लिया एक्शन

गन्ना किसानों का हाईवे पर प्रदर्शन, रेल रोकने की चेतावनी:वाजिब दाम के लिए फिर सड़कों पर अन्नदाता

क्या अब इंदौर में करवट ले रही विपक्ष की राजनीति:भाजपा के गढ़ में कांग्रेस की हलचल; जनहित के मुद्दों पर खोला मोर्चा, सोनिला के तेवर से नई ऊर्जा की आहट

कमरे में मृत मिली बुजुर्ग महिला:लोहे का गेट काटकर निकाला शव; एक दिन पहले से नहीं दिखी थी

लाखों खर्च कर खरीदी ईवी गाड़ियां पार्किंग में खड़ी-खड़ी हो रही कबाड़:स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर धूल खा रहे इलेक्ट्रिक वाहन

वीडियो देखिये, सीजेपी नेता सौरव दास के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी:पासपोर्ट में गड़बड़ियों का केंद्र सरकार का दावा; नागरिकता पर भी उठाए सवाल, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला

उस तरफ के सुधार की मंशा लापता है...!

मायके से लौट रही महिला तेज रफ्तार बाइक से गिरी:सिर में गंभीर चोट लगने से मौत।

वीडियो देखिये, सनातनी विधायक का बेटा अब आम श्रद्धालुओं के लिए बंद गर्भगृह में पहुंचा:व्यवस्था पर उठे सवाल; भगवान को आचमन कराते आया नजर, इस मंदिर में भी रील बनाने पर हुआ था विवाद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!