टैक्स चोर लुटेरा किंगपिन गुटखा माफिया किशोर वाधवानी ने टैक्स सिस्टम को बना दिया अपनी जेब का एटीएम
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
करोड़ों नहीं, हजारों करोड़ निगलने वाले टैक्स चोर और गुटखा माफिया कारोबारी किशोर वाधवानी का साम्राज्य अब फर्श पर आ गया है। विभाग ने खुलासा किया है कि वाधवानी ने टैक्स सिस्टम को ऐसे नचाया, जैसे कोई निजी गुलामों की टीम हो। जांच में 71 एक्साइज अफसरों की मिलीभगत का खुलासा होने के बाद पूरा विभाग दहशत में है।
अंदरखाने अफसर खुद कह रहे हैं कि यह सिर्फ घोटाला नहीं, सरकार को खुलेआम लूटने का संगठित ऑपरेशन था। करोड़ों की टैक्स चोरी करने वाले कारोबारी किशोर वाधवानी के मामले में अब सेंट्रल एक्साइज विभाग में भूचाल आ गया है। विभाग ने घोटाले में भूमिका पर 71 अधिकारियों पर विभागीय जांच बैठा दी है।
आरोप है कि इन अफसरों ने वाधवानी को टैक्स चोरी में या तो खुला संरक्षण दिया या फिर जानबूझकर कार्रवाई को धीमा किया। मामला 69 एमएम सिगरेट के जरिये हुए दो हजार करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी से जुड़ा है, जिसमें अब विभाग के बड़े-बड़े अधिकारी संदेह के घेरे में आ गए हैं।
जांच के दायरे में आए 71 अधिकारियों के नाम
सूत्रों के मुताबिक जिन पर विभागीय कार्रवाई शुरू हुई, उनमें मनोज कुरूप, आसिफ इकबाल, केनेथे फ्रांसिस गोंजाल्विस, पंकज बजाज, नरेश उपमन्यु, पीयूष महेश्वरी, किशनलाल कंकरवाल, दिनेश चौहान, दीपक पाल, अमित कुमार, ब्रजमोहन मीणा, अंकित मीणा, नवीन, चंद्रलेखा गोयल, नितिन कुमार गुप्ता, अनिल वर्मा, प्रतीक्षित पांडे, दिनेश कटेकर, महेंद्र मीणा, सूर्यभान सिंह, कौशलसिंह शेखावत, शिरीष द्विवेदी, संदीप कुमार, प्रेरणा खंडेलवाल, गौरव तिवारी, सुनित पटेल, वर्षा देवरा, मनोज ठाकुर, हर्षित सिंह, दिनेश रायकवार, अजय कुमार, कृष्णकांत तिवारी, शिवम शुक्ला, विनायक गजभिए, मीना सोनी, वंदना धानितकर, नितिन जैन, अल्ताफ आलम, मंजूर खान, सुरेश रामभड़, गजेंद्र शर्मा, राजेंद्र प्रसाद, निशांतराज सिंह, रोहित, आकाश प्रताप चौहान, जितेंद्र यादव, सुजान साबू पुन्नोसे, नीतीश भावसार, रवि सिंह, महेश मीणा, सुनील रघुवंशी, अनिल गावड़े, पवन खोड़ा, मुनीराम मीणा, अमित कुमार, मनीष त्रिवेदी, मयंक उत्तम, चंदन यादव, शैलेष शर्मा, संदीप, भरत बाथम, जैकी अग्रवाल, हर्षद दिघे, निशांत सागर, नितिन कुमार, संदीप सिंह, अर्पित जैन, अनिल कुमार कडवार और नमन बाजपेयी।
11 अधिकारियों से नोटिस देकर पूछताछ भी हुई
टैक्स डिमांड जांच के दौरान इन 11 अफसरों से पूछताछ की थी, जिनमें अंकित मीणा, ब्रजमोहन मीणा, दिनेश कटेकर, कौशलसिंह शेखावत, रवि सिंह, विनायक गजभिए, भरत बाथम, जितेंद्र यादव, मंजूर खान, सुरेश रामभड़ व एक अन्य शामिल हैं।
ये कारोबारी-कंपनियां भी आरोपी: इस मेगा घोटाले में कई कंपनियां व कारोबारी आरोपी बनाए गए हैं कि मेसर्स एलोरा टोबैको, दबंग दुनिया पब्लिकेशन, किशोर वाधवानी, श्याम खेमानी, अनमोल मिश्रा, धर्मेंद्र पीठादिया, राजू गर्ग, शिमला इंडस्ट्रीज प्रालि, देवेंद्र द्विवेदी, विनायका फिल्ट्रेड प्रालि, विनोद बिदासरिया, रमेश परिहार, टीएएन इंटरप्राइजेस, एसआर ट्रेडिंग, निश्का इंटरप्राइजेस, इंक फ्रूट, एमएन इंटरप्राइजेस, रानी प्रेस प्रालि, जोहर हसन, एनजी ग्र. ब्लॉक मेकर आदि हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!