खुलासे के बाद सिंडिकेट भूमिगत: सेटिंग में जुटे सफेदपोश; मामला जीएसटी की नाक के नीचे करोड़ों की टैक्स चोरी का
KHULASA FIRST
संवाददाता

स्पेशल पावर की सूचना पहले माफियाओं तक, गार्डों से अफसरों तक बंदी का खेल
डामर सप्लाई से बिल्टियों तक फैला नेटवर्क, गायब हुए विवेक-लल्लू
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जीएसटी विभाग की नाक के नीचे कारोबारियों और ट्रांसपोर्टरों से गारंटी पर काम उठाकर टैक्स चोरी के कथित सिंडिकेट का खुलासा करने के बाद पूरे नेटवर्क में हड़कंप मच गया। बड़े पैमाने पर बिल्टियों के जरिए करोड़ों की कर चोरी किए जाने के मामले के बीच सिंडिकेट से जुड़े लोगों की गतिविधियां अचानक ठप पड़ गईं। गार्ड सहित कई चेहरे भूमिगत हो गए हैं। एचओ में बैठे अधिकारी जानकारी जुटाने में लगे हैं।
उल्लेखनीय है कि खुलासा फर्स्ट ने कल के अंक में जीएसटी विभाग में फैले भ्रष्टाचार का खुलासा करते हुए ‘जिम्मेदार बने अंधे गूंगे, बहरे’ शीर्षक से खबर प्रकाशित करते हुए बताया था कि विवेक और लल्लू विभिन्न बिल्टियों के नाम से बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी गिरोह को संचालित कर रहे हैं।
इसके चंद घंटों के भीतर चेतक चेंबर स्थित अफीम गोदाम से संचालित होने वाले लेन-देन की डील पर भी ब्रेक लग गया है। रोजाना गोदाम परिसर में खड़ी रहने वाली विवेक की दोनों कारें भी मौके से हटवा दी गईं। विवेक सिलावट और राजेंद्र यादव उर्फ लल्लू भूमिगत हो गए।
चर्चाओं की पड़ताल शुरू की
टैक्स चोरी का कथित कारनामा बेनकाब होते ही एक रिटायर्ड राज्य कर अधिकारी सक्रिय हो गया है और ‘सेटिंग’की कोशिशें शुरू कर दीं। वहीं, डिविजन-3 में सात वर्षों से पदस्थ एक अधिकारी ने विभाग के भीतर चल रही चर्चाओं की पड़ताल शुरू कर दी ताकि एक्शन होने पर टैक्स चोरों को बचाने के रास्ते पहले से निकाल लिए जाएं।
पता चला है, एचओ से जारी होने वाली स्पेशल पावर की सूचना सबसे पहले ग्यारंटी का काम करने वाले विभाग से जुड़े विवेक सिलावट, लल्लू और दो अन्य तक पहुंचती है। इस काम के लिए अंदर बैठे ‘विभीषण’ से लेकर गार्डों तक का पैसा बंधा रहता है, ताकि सिंडिकेट माफियाओं की गाड़ियां ना पकड़ाए।
चूंकि विवेक और लल्लू सालों से अधिकारियों के साथ मिलकर स्पेशल पावर में ड्यूटी भी करते आए हैं, जिसके चलते दोनों की विभाग में अच्छी खासी पकड़ है। इसी का फायदा उठाकर बड़े पैमाने पर एक से दूसरे राज्य तक माल भेजना शुरू कर दिया। सूत्र बताते हैं कि यह सिंडिकेट डामर सप्लाई के काम में भी सक्रिय है।
मालूम हो खुलासा फर्स्ट ने इनकी आईटीआर, यूटीआई, रायपुर ऊंजा और ऊंजा कार्गो सहित अन्य बिल्टियों का खुलासा किया था। अब विवेक सिलावट को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। वह करीब आठ साल पहले जीएसटी विभाग में प्राइवेट ड्यूटी पर लगा था, मामूली तनख्वाह पर नौकरी करता था।
तब उसके पास कुछ नहीं था। आज दो महंगी कारें और करोड़ों का प्लॉट होने की बात सामने आई है। सवाल उठता है कि इतनी संपत्ति का स्रोत क्या है? क्या जीएसटी विभाग इसकी जांच करवाएगा।
गार्डों से मिले अफसरों को भूमिका की होगी जांच
खुलासा फर्स्ट के खुलासे के बाद टैक्स चोरों को संरक्षण देने वाले अफसरों की जानकारी जुटाना शुरू कर दी है। गार्डों के साथ मिलकर बिना ईवे बिल के ट्रक कच्चे पर दिल्ली, मुंबई राजस्थान और आउट टू आउट मूंगफली दाने और तेल भेज रहे हैं।
गार्डों को संरक्षण देकर सरकार को चपत लगाने और विभाग की आंख में धूल झोंकने वाले अफसर भी रडार पर हैं। सूत्रों ने बताया कि जल्द वह अफसर जांच के दायरे में होंगे, जिन्होंने विभाग के रहते हुए इस तरह का कृत्य किया। खुलासा फर्स्ट इस पूरे सिंडिकेट से जुड़े लोगों के नामों का सिलसिलेवार खुलासा करेगा।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!