खबर
टॉप न्यूज

साल में सिर्फ ईद पर ही निकलते थे संदिग्ध, हंगामा

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

30 दिसंबर 2025, 1:49 pm
शेयर करें:
साल में सिर्फ ईद पर ही निकलते थे संदिग्ध, हंगामा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर
मल्हारगंज थाना क्षेत्र के कमला नेहरू नगर में एसआईआर सर्वे के दौरान हुए खुलासे ने क्षेत्रीय भाजपाइयों के कान खड़े कर दिए। उन्हें ऐसे रेडिमेड कारखाने की खबर मिली, जिसके कर्मचारी सिर्फ ईद पर ही बाहर निकलते थे। शंका के चलते मौके पर पहुंचे भाजपाइयों ने जांच की तो कर्मचारियों के ओटीपी से आधार नंबर वैरिफाय नहीं होने पर वे भड़क गए। मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन शाम होते-होते कहानी बदल गई और कर्मचारियों को तो राहत मिल गई, लेकिन कारखाना संचालक उनका पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराने के चलते पुलिस केस में फंस गया।

भाजपा के रानीलक्ष्मी बाई मंडल अध्यक्ष चंदनसिंह बैस के अनुसार खबर मिली थी कि 228-बी कमला नेहरू नगर में खेमचंद्र लिखार के तीन मंजिला मकान की तीसरे माले पर रेडिमेड कारखाना संचालित हैं, जहां के कुछ कर्मचारी संदिग्ध हैं। लंबे समय से रह रहे ये लोग सिर्फ ईद पर ही बाहर निकलते हैं।

इसी आधार पर कार्यकर्ताओं के साथ कारखाने पहुंचे और आधार कार्ड, वोटर आईडी की जांच में चौंकाने वाली स्थिति सामने आई। 17 में से सिर्फ 4 कर्मचारियों के आधार कार्ड ओटीपी से वेरिफाई हो पाए। बाकी के मामलों में या तो मोबाइल नंबर बंद मिले या दस्तावेज अपडेट नहीं थे।

हालांकि पूछताछ में मजदूरों ने खुद को पश्चिम बंगाल का निवासी बताया और दावा किया कि वे पिछले करीब पांच साल से इसी कारखाने में काम कर रहे हैं।

वैरिफिकेशन के बाद पुलिस ने सभी संदिग्धों को छोड़ दिया
थाना प्रभारी वेदेंद्र सिंह कुशवाह के मुताबिक जांच में सामने आया कि सभी मजदूर नंदीग्राम, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के रहने वाले हैं। उनके पास मौजूद आधार कार्ड भी बंगाल के पते के पाए गए। पुलिस ने आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों का वैरिफिकेशन किया।

लंबी पूछताछ के बाद यह साफ हो गया कि कोई भी मजदूर संदिग्ध नहीं है और उनके खिलाफ कार्रवाई का कोई आधार नहीं बनता। इसके बाद सभी को छोड़ दिया गया। हालांकि पुलिस ने लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया।

मजदूरों की सूचना थाने में न देने पर कारखाना संचालक खेमचंद्र पिता गंगाधर लिखार निवासी हेमू शहीद कॉलोनी, के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी सराफा बाजार में बाहरी कारीगरों को लेकर विवाद सामने आ चुका है।

कुशवाहा नगर सिलाई कारखाने में मिले संदिग्ध
पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के निर्देश पर कल भाजपा कार्यकर्ता बाणगंगा क्षेत्र के कुशवाहा नगर में चल रहे एक सिलाई कारखाने पर पहुंचे जहां कुछ बाहरी लोग मिले, जो संदिग्ध हैं। उनके पास किसी भी तरह की कोई पहचान या अनुमति नहीं थी। अनुमान है संदिग्ध कारखाने की आड़ में अवांछनीय गतिविधियां संचालित की जा रही थी।

मामला कुशवाहा नगर सेक्टर-ए, गली नंबर 4 का है। यहां संदिग्ध कारखाने होने की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के निर्देश पर मातृशक्ति मंडल की पिंकी गोलू सैनी कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंची। कई बाहरी संदिग्ध लोग मौजूद थे जिनके पास न पहचान-पत्र थे न कोई अनुमति।

पिंकी ने यह जानकारी तत्काल विजयवर्गीय को दी जिन्होंने सारी जानकारी पुलिस और प्रशासन को देने के लिए कहा। इसके बाद सभी कार्यकर्ता बाणगंगा थाने पहुंचे और आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में घर-घर जाकर जानकारी जुटाई जा रही है।

अब तक 10 से 15 स्थानों को चिन्हित किया गया है, जिसकी सूचना वरिष्ठ नेताओं को दे दी गई है। पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है। इस दौरान वंदना नामदेव, आकाश पटेल, पिंटू यादव, वीरू परिहार आदि थे।

टैग:

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अनूठा अंदाज में रील बनाना पड़ा भारी; बनाया इतने हजार का चालान

2 minutes ago
प्रदोष महापर्व पर आज विशेष महाप्रसादी का होगा वितरण
Top News

प्रदोष महापर्व पर आज विशेष महाप्रसादी का होगा वितरण

2 minutes ago
सड़क हादसे में महिला की मौत
Top News

सड़क हादसे में महिला की मौत:मिस्त्री ने पत्नी और साले का नाम लिखकर की आत्महत्या

11 minutes ago
मंत्री के घर से आधा किमी दूर चाकूबाजी करने वाले धराए
Top News

मंत्री के घर से आधा किमी दूर चाकूबाजी करने वाले धराए:खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद जागी पुलिस

17 minutes ago
महू-इंदौर से माता नगरी के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
Top News

महू-इंदौर से माता नगरी के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन:रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव

18 minutes ago
IAS अफसर की कोर्ट का फर्जी आदेश
Top News

IAS अफसर की कोर्ट का फर्जी आदेश:हाईकोर्ट में पेश कर जमीन कब्जाने की कोशिश; वकील और कंपनी जांच के घेरे में

20 minutes ago
तलवार लहराकर व्यापारियों को धमकाया, कार फोड़ी
Top News

तलवार लहराकर व्यापारियों को धमकाया, कार फोड़ी:दहशत के बाद लामबंद हुए व्यवसायी; शिकायत देकर लगाई सुरक्षा की गुहार

36 minutes ago
स्वाइन फ्लू पर स्वास्थ्य विभाग की नई गाइडलाइन
Top News

स्वाइन फ्लू पर स्वास्थ्य विभाग की नई गाइडलाइन:सामान्य सर्दी-बुखार में टेस्ट नहीं; मरीज तीन श्रेणियों में बांटे

42 minutes ago
फ्यूल टैंक में हेरोइन का लॉकर ट्रक में भी गुप्त कैविटी
Top News

फ्यूल टैंक में हेरोइन का लॉकर ट्रक में भी गुप्त कैविटी:केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की एमपी और यूपी में कार्रवाई

about 1 hour ago
राशन माफिया का खुलासा
Top News

राशन माफिया का खुलासा:जनता ने दबोचे दो मुनाफाखोर

about 1 hour ago
जिस केस में नपे थे टीआई उसी में बन गए मुलजिम
Top News

जिस केस में नपे थे टीआई उसी में बन गए मुलजिम:लोकायुक्त पुलिस ने टीआई सुजीत श्रीवास्वत सहित चार पर दर्ज किया केस

about 1 hour ago
डीजे पर नाचते-नाचते अचानक गिरा युवक
Top News

डीजे पर नाचते-नाचते अचानक गिरा युवक:अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; खुशी मातम में बदली

about 1 hour ago
मध्य प्रदेश की झांकी को मिला ‘मोस्ट ब्यूटीफुल फ्लोट अवॉर्ड’
Top News

मध्य प्रदेश की झांकी को मिला ‘मोस्ट ब्यूटीफुल फ्लोट अवॉर्ड’:अमेरिका में गूंजी अहिल्याबाई की गौरवगाथा

about 1 hour ago
BPSC TRE-4 परीक्षा को लेकर बवाल
Top News

BPSC TRE-4 परीक्षा को लेकर बवाल:छात्रों पर लाठीचार्ज; दौड़ाकर पीटा, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल

about 1 hour ago
नक्शा जी+2 का, इमारत जी+3 की... फाइल को किसने दी मंजूरी
Top News

नक्शा जी+2 का, इमारत जी+3 की... फाइल को किसने दी मंजूरी:2000 वर्गफीट में नियम ताक पर रख खड़ी की मल्टी; निगम अफसरों की भूमिका संदिग्ध

about 1 hour ago
खजराना गणेश को बांधी जाएगी प्रदेश की सबसे बड़ी राखी
Top News

खजराना गणेश को बांधी जाएगी प्रदेश की सबसे बड़ी राखी:वंदे मातरम् थीम में दिखेगी Gen-Z की झलक

about 1 hour ago
राहगीरों से झपटते थे मोबाइल
Top News

राहगीरों से झपटते थे मोबाइल:तेजाजी नगर पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे गिरोह के चार नशेड़ी लुटेरे

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक में घुसी कार; मां-बेटी की मौत

about 1 hour ago
इंडिगो फ्लाइट में बिगड़ी यात्री की तबीयत
Top News

इंडिगो फ्लाइट में बिगड़ी यात्री की तबीयत:अचानक पड़ा मिर्गी का दौरा; प्राथमिक उपचार के बाद किया अस्पताल रेफर

about 1 hour ago
हाईवे पर चलती बस में लगी आग
Top News

हाईवे पर चलती बस में लगी आग:खिड़कियां तोड़कर कूदे यात्री; बाल-बाल बची कई जानें

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!