समर्थकों ने जीतू यादव का जन्मदिन सेवा और संकल्प के रूप मनाया
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से जन्मदिन को दिखावे से हटकर सेवा और संकल्प के रूप में मनाने की प्रेरणादायक पहल सामने आई है। पार्षद जीतू यादव ने जन्मदिवस पर संदेश दिया था कि कोई भी समर्थक बैनर, पोस्टर और होर्डिंग पर खर्च करने के बजाय समाजहित के कार्य करे।
इसी बात को ध्यान में रखते हुए राहुल सिंह जादौन मित्र मंडल द्वारा एमवायएच में निर्धनों को भोजन कराया गया। वहीं पिंटू शिंदे, बंटी ठाकुर मित्र मंडल और अमित बंसल, दीपू काका द्वारा गरीबों को कंबलों का वितरण किया गया। दिलीप बसवाल मित्र मंडल और विजय चटाउंडे द्वारा नि:शक्तजनों को भोजन व अभिलाष यादव मित्र मंडल द्वारा कुष्ठ रोगियों को भोजन कराया गया।
वहीं जीतू यादव ने अपने जन्मदिन पर सुबह गो सेवा कर दिन की शुरुआत की। जीतू यादव के जन्मदिन पर सूरज खोड़े, अनिल यादव, कृष्णा शर्मा, अभिषेक गुर्जर, धीरज शिंदे, राहुल सोनी, राजपाल यादव, पवन तिवारी, सन्नी पांडे, सतीश चौहान, लखन धामेलिया, सोनू काशिद, बंटी भोरूड़े, राहुल चौकसे, नवीन शर्मा, राहुल गाडेकर, आलोक तिवारी, अंटाली दादा, सोनू चौहान, लक्की, प्रियंका शर्मा, गोलू वर्मा, प्रमोद भदौरिया, धनीराम चौरसिया, हेमंत गुलाटी आदि ने कई सेवाकार्य किए।
सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता ही मजबूत समाज की नींव: इस अवसर पर स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, रक्तदान, जरूरतमंदों को भोजन वितरण, बच्चों की शिक्षा में सहयोग, नशामुक्ति अभियान तथा सामाजिक जागरूकता जैसे कार्यों को अपनाने का आह्वान किया गया। आयोजकों ने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने जन्मदिन को समाज के नाम समर्पित करे तो शहर और देश में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन संभव है।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने कहा कि सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता ही एक मजबूत समाज की नींव होती है। यह पहल युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने की दिशा में प्रेरित कर रही है। उपस्थित जनसमूह ने इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे आगे बढ़ाने का समर्थन किया।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!