58 स्कूलों के छात्र कर रहे हैं अंकसूची का इंतजार: बीआरसी का डीपीसी को पत्र- नहीं मिली पांचवीं की मार्कशीट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पांचवी के विद्यार्थियो की वार्षिक परीक्षा शुरु होने को है लेकिन बीते वर्ष परीक्षा देने वाले 58 स्कूलो के हजारों विद्यार्थियों को अंकसूची नहीं मिली है। खुलासे पर डीपीसी ने बीआरसी से प्रतिवेदन मांगा। जवाब में बीआरसी ने डीपीसी को लिखा- अंकसूचियां मिली ही नहीं है। अब डीपीसी शासन से अंकसूचियां आई या नहीं आई इसकी जांच करा रहे हैं। यानी कब मिलेगी, इसको लेकर असमंजस है।
स्कूल शिक्षा विभाग में जिस काम में कमाई नहीं होती, उसे अटका देते है। ऐसा ही पांचवी के विद्यार्थियो को दी जाने वाली अंकसूचियो को लेकर हो रहा है। बताया जाता है बोर्ड की परीक्षा होने से इनकी अंकसूची शासन द्वारा पहुंचाई जाती है। जिला परियोजना समन्वयक संजय मिश्रा को पता ही नही है विभाग ने अंकसूची भेजी या नहीं।
बीआरसी द्वारा 6 जनवरी को पत्र लिखकर 58 स्कूलो के पांचवी कक्षा के विद्यार्थियो की अंकसूची मांगी। तब मिश्रा की नींद खुली और उन्होने डीपीसी से अंकसूची को लेकर प्रतिवेदन मांगा। बीआरसी ने प्रतिवेदन में बताया उन्हें 58 स्कूलो की अंकसूचियां नही मिली है। बीआरसी के जबाब से डीपीसी कार्यालय में हडक़ंप मच गया। डीपीसी भी घबराए हुए है। उन्होंने अंकसूची आई है या नहीं, इसकी जांच शुरु कराई है। लेकिन अब तक पता नहीं चला है।
लेन-देन की चर्चा
सूत्रों की मानें तो अंकसूची मामले में स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जानबूझकर रोड़ा अटकाया है। बताया जाता है निजी स्कूल संचालकों पर अंकसूची के लिए जबरिया लेन-देन का दबाब बनाया गया। वे दबाब में नही आए तो डीपीसी ने जानबूझकर अंकसूचियां रोक दी।
वहीं चर्चा यह भी है संभवत: अंकसूची शासन ने तो भेजी होगी अधिकारियों ने जानबूझकर गायब करा दी। कारण जो भी हो, हजारों बच्चों को अंकसूची नही मिली है। कब मिलेगी इसका भी जबाब अफसरों के पास नही है।
विवाद का कारण बनी अंकसूची
निजी स्कूलों के बच्चे व उनके परिजन रोज स्कूल पहुंचकर शिक्षकों से विवाद कर अंकसूची की मांग कर रहे है। जब कि स्कूल संचालक उनको बीआरसी कार्यालय जाने का सुझाव देते है। वही बीआरसी डीपीसी से मिलने को कह देते है। इस तरह बच्चे, परिजन व स्कूल संचालक अंकसूची के लिए महीना से इधर से उधर चक्कर लगा रहे है। लेकिन अंकसूची नहीं मिल रही है। इससे अधिकतर स्कूलो में विवाद हो रहे है।
डीपीसी ने यह बताया
डीपीसी से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया पता करना है अंकसूची आई कि नहीं। आई तो कहां गई? नहीं आई तो शासन को पत्र लिखकर अंकसूचियां मंगाई जाएगी। डीपीसी के इस दावे स असमंजस बढ़ गया है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!