होलकर अपार्टमेंट में छात्राओं से मारपीट: मकान मालिक और मां; बहन पर एफआईआर दर्ज
Khulasa First
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
होलकर अपार्टमेंट, रूम नं. 402 में चार छात्राओं ने मकान मालिक रोशल जायसवाल, उसकी मां संदीपा व बहन ऐश्वर्या पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। फरियादी छात्रा खुशी सिंह चौहान अपने भाई पीयूष सिंह और परिचितों के साथ थाना पहुंची और पूरी घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पीड़िता ने बताया कि वह अपनी तीन सहेलियों विभा बागरी, रुचि गुप्ता और प्राची गुप्ता के साथ उक्त पते पर किराए से रहती है। छात्राओं ने मकान मालिक रोशल जायसवाल से कमरा किराए पर लिया था और दिसंबर 2025 तक के लिए 15,000 रुपए एडवांस भी दिया था।
वॉशरूम लीक की शिकायत पर बवाल
पीड़िताओं के अनुसार वॉशरूम में पानी लीकेज होने की शिकायत रोशल और उसकी मां संदीपा को की गई, लेकिन उन्होंने मरम्मत कराने से इनकार कर दिया। रात करीब 9.30 बजे छात्राओं ने कमरा जनवरी से खाली करने की बात कही, जिससे विवाद बढ़ गया।
गाली-गलौज और मारपीट का आरोप
इसी बात पर रोशल, संदीपा और ऐश्वर्या ने छात्राओं को गालियां दीं। विरोध करने पर रोशल ने फरियादी छात्रा के साथ थप्पड़, मुक्कों और लात से मारपीट की, जिससे उसके पैर, हाथ और उंगली में चोट आई। विभा बागरी को बचाव करने पर रोशल और ऐश्वर्या ने थप्पड़ मारे और गला दबाया, जिससे उसकी कलाई में चोट आई।
रुचि गुप्ता को संदीपा ने लात-घूंसों से मारा, जिससे उसके पेट में चोट लगी। प्राची गुप्ता को रोशल और ऐश्वर्या ने थप्पड़ और मुक्कों से मारा, जिससे उसकी गर्दन और बांह में चोट आई। घटना के दौरान आसपास रहने वाले शुभम, नितिन, धीरज और बादल ने मारपीट होते देख बीच-बचाव किया। छात्राओं का आरोप है कि रोशल और उसके परिवार ने उन्हें कमरे से न निकलने और जान से मारने की धमकी भी दी।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!