हेलमेट न पहनने वालों पर सख्ती: 515 वाहनों के काटे चालान; नो एंट्री में घुसने वालों से वसूले 45 हजार
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर को स्वच्छता के साथ-साथ अब सुरक्षित सड़क यातायात में भी नंबर-1 बनाने की कवायद तेज हो गई है। बार-बार दी जा रही चेतावनी और जागरूकता अभियानों के बाद भी जब लोग नहीं सुधरे, तो अब ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है।
हेलमेट को लेकर बड़ी कार्रवाई
पिछले 24 घंटों में शहर की सड़कों पर जो नजारा दिखा, उसने नियम तोड़ने वालों के पसीने छुड़ा दिए हैं। शुक्रवार को इंदौर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस ने घेराबंदी की। इस विशेष अभियान का मुख्य केंद्र 'बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालक' रहे।
515 वाहनों के चालान काटे
इस दौरान करीब 515 वाहन चालकों के चालान काटे गए। पुलिस ने जुर्माने का साथ ही मौके पर वाहन चालकों को सुरक्षा का महत्व भी समझाया।
भारी वाहनों पर शिकंजा
एरोड्रम रोड पर हुए हालिया ट्रक हादसे ने प्रशासन को अलर्ट मोड पर ला दिया है। शहर की सीमा में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले भारी वाहनों पर अब सख्त निगरानी रखी जा रही है।
नो-एंट्री का उल्लंघन करते पकड़ा
19 दिसंबर सुबह से 20 दिसंबर की सुबह तक 9 भारी वाहनों को नो-एंट्री का उल्लंघन करते पकड़ा गया। इन वाहनों से कुल 45,000 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने साफ कर दिया है कि भारी वाहनों के लिए तय समय सीमा का उल्लंघन करने पर वाहन जब्त भी किए जा सकते हैं।
इसलिए जरूरी है सख्ती
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जागरूकता के सारे प्रयास तब विफल हो जाते हैं जब नागरिक इसे अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं समझते। हेलमेट सिर्फ एक कानून नहीं, बल्कि आपकी जान बचाने वाला कवच है। ट्रैफिक पुलिस की इस सख्ती का मुख्य उद्देश्य राजस्व वसूलना नहीं, बल्कि 'सुरक्षित इंदौर' सुनिश्चित करना है।
पुलिस की अपील
ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें और दुपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें और भारी वाहन चालक प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
संबंधित समाचार

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!