खबर
Top News

कई इलाकों में पथराव, अघोषित कर्फ्यू: 19 आरोपी किए गिरफ्तार; तराना में तीसरे दिन भी तनाव

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 जनवरी 2026, 4:41 pm
शेयर करें:
कई इलाकों में पथराव, अघोषित कर्फ्यू

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
तराना में गुरुवार रात विहिप प्रचारक सोहिल ठाकुर पर हुए हमले के बाद माहौल बिगड़ा हुआ है। शुक्रवार दोपहर उपद्रव के बाद देर रात कुछ लोगों ने लकड़ी की टाल में आग लगा दी। उपद्रवी नकाब पहने थे।

पुलिस ने अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। तराना में आज तीसरे दिन भी तनाव की स्थिति है। शुक्रवार रात एक बार फिर अराजकता बढ़ गई। साथ ही शहर के स्थानों पर फिर पथराव की सूचना है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा। वहीं प्रशासन की ओर से स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने की लगातार कोशिश जारी है। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने अघोषित कर्फ्यू लगा रखा है। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया।

विहिप नेता पर हुए हमले से उपजा आक्रोश हिंसा में तब्दील हो गया। पुलिस की भारी मौजूदगी के बीच दोपहर 3 बजे के आसपास शरारती तत्वों ने बस स्टैंड के समीप स्थित महेश मार्केट परिसर में खड़ी आनंद बस को निशाना बनाया।

उपद्रवियों ने बस में आग लगा दी, जिससे देखते ही देखते बस आग के गोलों में तब्दील हो गई। इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।

हिंसा की लपटें यहीं नहीं रुकीं, उपद्रवियों का झुंड कपड़ा मार्केट की ओर बढ़ा और वहां जमकर हुड़दंग मचाया। कई मकानों और दुकानों पर पथराव हुआ, जिससे खिड़कियों के कांच टूट गए और काफी नुकसान हुआ।

शांतिपूर्ण रहने वाले इस व्यापारिक क्षेत्र में मचे इस तांडव से व्यापारी वर्ग में भारी रोष और भय है। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान स्वयं मोर्चा संभाले हुए हैं। भारी पुलिस बल की तैनाती के बाद भी छिटपुट घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

पूरे नगर में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल है, सड़कें सूनी हैं और बाजार पूरी तरह बंद हैं। आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करने वाला तराना आज अशांति के दौर से जूझ रहा है।

बुलडोजर चलाने की मांग
इस घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया और दोषियों के घरों को गिराने की मांग की. शुक्रवार सुबह से ही माहौल तनावपूर्ण रहा, जो दोपहर तक अशांति में बदल गया. चश्मदीदों के मुताबिक, नकाबपोश दंगाइयों ने तकिया गली और मालीपुरा जैसे इलाकों में घरों पर पत्थर फेंके, जिससे कई लोग घायल हो गए।

जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा: संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च कर लोगों को शांति की अपील की जा रही है वहीं सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है।

धारा 144 लागू है. हालात अघोषित कर्फ्यू जैसे दिखाई देते हैं। मार्केट और घरों के दरवाजे बंद हैं, स्थानीय लोग चाहते हैं कि जल्द ही हालात सामान्य हो. उज्जैन के तराना में आज जहां से हिंसा भड़की, नई बाखल इलाका जो मुस्लिम बाहुल्य इलाका है, वहां मस्जिद चौराहे से जुम्मे की नमाज पढ़ने के बाद हिंसा भड़की. सभी घर बंद नजर आए कोई भी कैमरे के सामने आने को तैयार नहीं था.

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- एमपी शांति का टापू : जबलपुर में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन के तराना में तनाव की खबर है और हमारी सरकार सुशासन के लिए जानी जाती है. हम जहां ढिलाई हुई वहां कड़ाई से पेश आते हैं. मध्य प्रदेश शांति का टापू है और यहां शांति भंग करने वालों से कड़ाई से निपटने में सक्षम हैं।

15 बसों को नुकसान: उज्जैन के तराना में हुई घटना के बाद 15 बसों को नुकसान पहुंचा है। एक दर्जन से अधिक कार भी तोड़ी गई हैं। बस स्टैंड पर रोज की तरह जो चहल-पहल रहती है, एकदम सन्नाटा पसरा है।

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 10 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 10 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 10 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 11 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 11 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 11 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 11 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 11 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 11 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 11 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 11 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 11 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 11 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 11 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 11 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 11 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 11 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 12 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 12 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!