हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश: मीडिया न्यूज पर कंट्रोल के लिए लगी याचिका; स्थिति को बताया अंडर कंट्रोल, 4 की मौत मानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में दूषित पानी से फैले डायरिया ने गंभीर रूप ले लिया है। अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 201 मरीज अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से 32 मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें आईसीयू में रखा गया है।
इन हालातों के बीच राज्य शासन ने इंदौर हाईकोर्ट में जनहित याचिकाओं पर स्टेटस रिपोर्ट पेश करते हुए दावा किया है कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और नए मरीजों की संख्या में कमी आई है।
हाईकोर्ट में पेश रिपोर्ट में शासन ने कहा है कि
डायरिया के नए मामलों में लगातार गिरावट आई है। प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम आपसी तालमेल से काम कर रहे हैं। हालात अब अंडर कंट्रोल हैं। मामले की अगली सुनवाई 6 जनवरी को तय की गई है।
शासन ने 4 मौतें ही मानी
हालांकि शासन की स्टेटस रिपोर्ट में सिर्फ 4 मौतों को ही डायरिया से हुई मौत माना गया है। रिपोर्ट के अनुसार उर्मिला, तारा, नंदलाल और हीरालाल की मृत्यु को ही आधिकारिक तौर पर डायरिया से जोड़ा गया है। बाकी मौतों को लेकर स्थिति को अभी अस्पष्ट बताया गया है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि कुल 294 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए थे। इनमें से 93 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 201 मरीज अभी इलाजरत हैं, जिनमें 32 आईसीयू में हैं।
मीडिया कंट्रोल की मांग
परदेशीपुरा निवासी भगवान भराणे ने इस मामले में इंटरविनर बनकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उनकी ओर से अधिवक्ता विभोर खंडेलवाल पेश हुए।
याचिका में मांग की गई है कि
इस मामले को लेकर फेक न्यूज पर रोक लगाई जाए। सोशल मीडिया और कुछ प्लेटफॉर्म पर 2000 मरीज भर्ती और रोज 10–15 मौतों की खबरें चलाई जा रही हैं, जो भ्रामक हैं। केवल अथेंटिक और सत्यापित जानकारी के प्रसारण के निर्देश दिए जाएं।
भराणे ने कोर्ट को बताया कि उनके पिता भी इस घटना से प्रभावित होकर अस्पताल में भर्ती हैं। फर्जी खबरों के चलते परिवार और क्षेत्रवासियों में भय और मानसिक तनाव का माहौल बन रहा है।
शासन की सफाई
स्टेटस रिपोर्ट में शासन ने अपनी कार्रवाई का विस्तृत ब्यौरा देते हुए कहा कि 29 दिसंबर से ही टीमें सक्रिय कर दी गई थीं। 30 दिसंबर को आदेश जारी कर अस्पतालों में मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया गया।
प्रभावित क्षेत्रों में 30 से ज्यादा टीमें, जिनमें 100 से अधिक कर्मचारी शामिल थे, तैनात की गईं। रोजाना टैंकरों से स्वच्छ पानी की सप्लाई की जा रही है।
निगमायुक्त, अपर आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारी लगातार मैदानी दौरे और मॉनिटरिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि पाइपलाइन लीकेज का कारण पुलिस चौकी के टॉयलेट से जुड़ा ड्रेनेज पाया गया, जिसे सुधार लिया गया है।
भागीरथपुरा पानी कांड में दो जनहित याचिकाएं
इस मामले में हाईकोर्ट में कुल दो जनहित याचिकाएं दायर की गई हैं। अधिवक्ता अभिनव धनोतकर और हाईकोर्ट बार अध्यक्ष रितेश ईनाणी द्वारा अधिवक्ता मनीष यादव और करण बैरागी के माध्यम से, याचिकाकर्ता पूर्व पार्षद महेश गर्ग और प्रमोद द्विवेदी है।
इन याचिकाओं में
दोषियों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने
पीड़ितों का निःशुल्क इलाज
भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त निर्देश देने की मांग की गई है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!