प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल ने गोविंद और भूपेंद्र सिंह में कराई सुलह: भोजन डिप्लोमेसी का किया उपयोग
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पहल पर सागर में दो दशक से चल रहा मंत्री गोविंदसिंह राजपूत और पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह का मनमुटाव समाप्त हो गया। प्रदेशाध्यक्ष ने दोनों नेताओं को साथ भोजन कराकर सुलह कराई।
जिससे उनकी पुरानी अदावत समाप्त होने का संदेश पार्टी और कार्यकर्ताओं को मिला। सूत्रों के अनुसार खंडेलवाल ने व्यक्तिगत रूप से दोनों नेताओं को फोन कर सुलह की पहल की। बुधवार को सागर पहुंचने पर दोनों नेताओं को अपनी गाड़ी में बैठाया।
गोविंद सिंह के घर भूपेंद्र सिंह और दो घंटे बाद भूपेंद्र के घर गोविंद सिंह को लेकर गए। गोविंद सिंह और भूपेंद्र सिंह के बीच राजनीतिक बैर 27 साल पुराना है। 1998 में सुरखी विधानसभा से दोनों एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़े थे।
गोविंद सिंह 2018 में कांग्रेस से भाजपा में आए और मंत्री बने, तब भूपेंद्र सिंह भी मंत्री थे।
2023 में नई सरकार में दोनों के बीच दूरी बढ़ी थी, लेकिन अब प्रदेशाध्यक्ष की पहल से सुलह हो गई। हेमंत खंडेलवाल गुरुवारको सागर पहुंचे और वहां गुटबाजी खत्म करने के लिए ‹भोजन मंत्र› लागू किया। उनकी इस पहल से बुंदेलखंड ही नहीं प्रदेश की राजनीति में गोविंद—भूपेंद्र के बीच का सीन ही बदल गया।
अभी तक जिस दुश्मनी के लिए दोनों सुर्खियों में रहते थे, अचानक गोविंद राजपूत के घर भूपेंद्र और फिर ठीक दो घंटे बाद भूपेंद्र सिंह के घर गोविंद राजपूत भोजन करते नजर आए। खंडेलवाल दोनों को लेकर एक-दूसरे के घर पहुंचे। उनके दाहिनी तरफ भूपेंद्र तो बाई तरफ गोविंद राजपूत बैठकर भोजन करते कभी गंभीर तो कभी हास-परिहास करते नजर आए। दोनों ने पार्टी को संदेश दिया अब एक हैं।
संबंधित समाचार

मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी:तुलसी नगर चौराहे से बीसीएम पैराडाइज तक बन रहे मार्ग में ठेकेदार कर रहा लीपापोती

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी:धूप में चादर ओढ़कर डटे युवा; आज से शुरू किया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन:सफाई मित्रों के नियमितीकरण; समान वेतन और अनुकंपा नियुक्ति समेत 10 मांगें उठाईं

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग:जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!