इंस्टाग्राम पर रील देखकर शुरू किया नकली नोटों का धंधा: रातों-रात बनना चाहते थे अमीर; चार गिरफ्तार
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नकली नोट बाजार में खपाने के एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच ने चार ऐसे शातिर दोस्तों को गिरफ्तार किया है, जो इंस्टाग्राम रील के जरिए नकली नोटों की सप्लाई चेन से जुड़े थे। इन आरोपियों का मकसद शॉर्टकट में अमीर बनना था।
इंस्टाग्राम रील बनी 'जुर्म का जरिया'
क्राइम ब्रांच की पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो देखा था। इस वीडियो में नकली नोटों का धंधा करने वाला एक व्यक्ति नोटों की सप्लाई का दावा कर रहा था। ज्यादा पैसे कमाने की लालच में, चारों दोस्तों ने तुरंत उस नंबर पर संपर्क किया।
बातचीत के दौरान, नोट भेजने वाले ने खुद को गुजरात का निवासी बताया। आरोपियों ने उससे दो लाख रुपए के नकली नोटों के लिए 50,000 रुपए की बड़ी रकम चुकाई थी। यानी, वे सिर्फ 50 हजार रूपए खर्च करके 2 लाख रूपए के असली जैसे दिखने वाले नोट हासिल कर चुके थे और अब उन्हें बाजार में चलाने की तैयारी में थे।
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, गुरुवार रात को पुलिस को एक गोपनीय सूचना मिली। सूचना के अनुसार, सदर बाजार क्षेत्र में स्थित गुटकेश्वर महादेव मंदिर के पास कुछ युवक नकली नोटों के साथ मौजूद हैं।
सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने तुरंत जाल बिछाया। घेराबंदी कर चारों आरोपियों को मौके से पकड़ा गया। जब पुलिस ने उनके बैग की तलाशी ली, तो उसमें से 500 रुपए के कुल 400 नकली नोट बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत दो लाख रुपए थी।
क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के कब्जे से नकली नोटों के अलावा दो बाइक भी जब्त की हैं, जिनका उपयोग वे इस धोखाधड़ी के धंधे में करने वाले थे।
चारों हैं दोस्त
गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों की पहचान इंदौर निवासी ऋषिकेश तोण्डे, वंश कैथवास, रितेश नागर और अकुंश यादव के रूप में हुई है। ये चारों गहरे दोस्त हैं और एक साथ मिलकर इस नकली नोट रैकेट में शामिल हुए थे।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!