स्पोर्ट्स बाइक की टक्कर से बीएसएफ के एएसआई की हो गई दर्दनाक मौत
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हातोद रोड पर शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बीएसएफ में पदस्थ एएसआई की जान चली गई। वे ड्यूटी के दौरान लंच करने के लिए घर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल एएसआई को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बाइक सवार युवक भी घायल हुए है। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हातोद पुलिस के अनुसार मृतक अमरेंद्र राय (55), यशवंत सागर रोड स्थित बुढ़ानिया बीएसएफ कैम्प में पदस्थ थे। दोपहर करीब घटना के समय वे कैम्प से सामने स्थित अपने घर की ओर स्कूटी से जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अमरेंद्र राय करीब 10 फीट तक सड़क पर घिसटते चले गए, जबकि स्कूटी दो टुकड़ों में टूट गई। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही हालत नाजुक हो गई। मृतक के भांजे निखिल ने बताया कि टक्कर मारने वाली स्पोर्ट्स बाइक पर दो युवक सवार थे, जो करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चला रहे थे। पुलिस मामला दर्ज कर लिया है। मामले में बाइक सवार युवक को इलाज के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!