अध्यात्म, सेवा, सामाजिक दायित्व का हुआ संगम: खेड़ापति आश्रम परिसर में दत्तात्रय जयंती समारोह का आयोजन
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दत्तात्रय जयंती पर ग्राम पिपलिया लोहार, शिवनगर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर एवं खेड़ापति आश्रम परिसर में विशाल भंडारा और सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पत्रकार और समाजसेवियों के साथ विभिन्न मठ-मंदिरों के साधु-संत भी शामिल हुए।
श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर हनुमंत साधक राजगुरु जी महाराज के सान्निध्य में यह आयोजन अध्यात्म, सेवा और सामाजिक दायित्व का प्रेरक संगम बना। मंच से संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर राजगुरु जी महाराज ने बताया कि वे 10 अप्रैल 2026 से तीन दिवसीय भू-समाधि लेंगे। इस अवधि में आश्रम परिसर में सात दिवसीय भव्य रामकथा और सतत भंडारा आयोजित रहेगा।
उन्होंने कहा कि इस संकल्प के पीछे उद्देश्यों की एक व्यापक शृंखला जुड़ी है, जिनमें भव्य हनुमान मंदिर का निर्माण, घाट निर्माण, लोकहित में विकास कार्य और गुरुकुल की स्थापना शामिल हैं। उनके संबोधन ने श्रद्धालुओं में उत्साह, जिज्ञासा और सेवा भाव की नई ऊर्जा उत्पन्न की।
पत्रकारिता का अर्थ जनता की बात निर्भीकता से सामने रखना... महाराज के संबोधन के बाद इंदौर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक कर्दम और उनकी कार्यकारिणी का सम्मान किया गया। श्री कर्दम को उनकी सरल कार्यशैली, कर्म निष्ठता और जनसरोकार आधारित पत्रकारिता के लिए सराहना मिली।
वक्ताओं ने कहा कि आज पत्रकारिता का अर्थ है जनता की बात को निर्भीकता से सामने रखना और कर्दम इस परंपरा को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं। भक्ति और अनुष्ठानों के बीच आयोजित विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं और स्वयंसेवकों ने दिनभर सेवा भाव से अपनी भूमिका निभाई।
अतिथि स्वागत बीडी तिवारी एवं संजय अग्रवाल ने किया। समारोह में पूर्व मंत्री दिलीप राजपाल, भाजपा नेता मनदीप सिंह बाजवा, अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग महासेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश यादव, वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय अग्रवाल, ग्राम शिवनगर की सरपंच दुर्गा अशोक जरिया, अरुण पांडेय सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
आभार विजय पाटीदार ने माना। यह आयोजन संकट मोचन हनुमान मंदिर एवं खेड़ापति आश्रम समिति और विश्वगुरु समाचार पत्र परिवार के संयुक्त प्रयास से संभव हुआ। श्रद्धा, सेवा, सम्मान और संकल्प से भरा यह कार्यक्रम आगामी आध्यात्मिक योजनाओं और सामाजिक पहलों की नींव साबित हुआ।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!