स्पाइक स्ट्रिप: इंदौर पुलिस की बेलगाम वाहनों पर लोहे की लगाम
Khulasa First
संवाददाता

अमेरिकी मॉडल पर इंदौर में नई व्यवस्था, हाईवे-बायपास से होगी शुरुआत
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अंधाधुंध भागती कारों की गति थामने के लिए अब इंदौर पुलिस ‘लोहे की लगाम’ कसने जा रही है। शहर की सड़कों पर लगातार बढ़ते हादसों, स्ट्रीट रेसिंग और नो-स्टॉप वाहनों के खतरे को देखते हुए पुलिस ने अमेरिकी मॉडल पर नई व्यवस्था के तहत सड़कों पर ‘स्पाइक स्ट्रिप’ के उपयोग की तैयारी कर ली है।
यह वही घातक स्ट्रिप है, जो अनियंत्रित और बेलगाम वाहनों के टायर पलभर में पंक्चर कर गाड़ी को रोक देती है, ताकि सड़क पर मौत बनकर दौड़ने वाले ऐसे वाहन किसी निर्दोष राहगीर को अपनी चपेट में न ले सकें। शुरुआत में ये स्ट्रिप हाईवे-बायपास पर उपयोग की जाएगी।
पुलिस कमिश्नरेट द्वारा फिलहाल स्पाइक स्ट्रिप की चार यूनिट मंगाई गई हैं, जिन्हें विशेष प्रशिक्षण के बाद फील्ड में उतारा जाएगा। आने वाले दिनों में इनकी संख्या कई गुना बढ़ाई जाएगी। शुरुआती तौर पर इन्हें बायपास, शहर की सीमाओं खंडवा रोड, राऊ सर्कल, सुपर कॉरिडोर व उन पॉइंट्स पर तैनात करने की योजना है, जहां अंधाधुंध गति वाले वाहन अचानक सामने आकर खतरा पैदा करते हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पिछले दो साल में हाईस्पीड वाहनों की वजह से दर्जनों गंभीर हादसे हुए हैं। कई मामलों में चालक नशे में थे और कोई भी चेकिंग पॉइंट उन्हें रोक नहीं सका।
इस स्थिति को देखते हुए यह माना जा रहा है कि स्पाइक स्ट्रिप शहर में सड़क सुरक्षा का नया टर्निंग पॉइंट साबित होगी। यह उपकरण पुलिस वाहनों में रखा जाएगा और जरूरत पड़ते ही सड़क पर फैलाकर बेलगाम वाहन की रफ्तार थाम दी जाएगी।
अपराधियों को पकड़ने में होगी आसानी
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने बताया यह तकनीक विशेष रूप से उन घटनाओं से निपटने में प्रभावी मानी जा रही है, जिनमें अपराधी वाहन का इस्तेमाल कर फरार हो जाते हैं या हाईवे पर बेकाबू वाहन राहगीरों के लिए खतरा बनते हैं। अमेरिका और यूरोप की कई एजेंसियों में वर्षों से इस सिस्टम का इस्तेमाल सफलतापूर्वक हो रहा है।
अब इंदौर भी इस हाईटेक सुरक्षा को अपनाएगा। स्पाइक स्ट्रिप किसी भी आकस्मिक और इमरजेंसी स्थिति में बेहद कारगर साबित होगी। अक्सर अपराधी या तेज रफ्तार वाहन चेकिंग पॉइंट तोड़कर भाग जाते हैं, ऐसे मामलों में पुलिस तुरंत इस स्पाइक स्ट्रिप को सड़क पर फेंक देगी, जिससे पलभर में उक्त वाहन के टायर पंक्चर हो जाएंगे और वाहन व संबंधित अपराधी को पकड़ना आसान होगा।
आने वाले दिनों में स्पाइक स्ट्रिप की संख्या बढ़ाकर लगभग 16 यूनिट की जाएगी, जिन्हें बायपास, ट्रैफिक कॉरिडोर, शहर की सीमाओं, क्राइम-हॉट रूट्स और हाईसपीड जोन में तैनात पुलिस वाहनों में रखा जाएगा। इससे अपराधियों के भाग निकलने की संभावनाएं लगभग खत्म होंगी और शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों के आतंक पर काफी हद तक लगाम कसी जा सकेगी।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!