रफ्तार का कहर: महिला एसआई ने थार से 4 लोगों को रौंदा; दो की हालत गंभीर
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
इंदौर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार थार कार ने सड़क किनारे कंबल बेच रहे लोगों और बाइक सवारों को बुरी तरह से कुचल दिया।
4 लोग गंभीर रूप से घायल
यह हादसा शुक्रवार दोपहर सीहोर जिले के बिलकिसगंज चौराहे पर हुआ। इस हादसे में कुल 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को तत्काल भोपाल रेफर किया गया है।
महिला एसआई चला रही थी थार
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस जानलेवा दुर्घटना को अंजाम देने वाली थार कार को कोई आम नागरिक नहीं, बल्कि आष्टा थाने में पदस्थ महिला सब-इंस्पेक्टर (SI) किरण राजपूत चला रही थीं।
प्रत्यक्षदर्शी तूफान सिंह के अनुसार, यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे की है। आष्टा की तरफ से भोपाल की ओर जा रही लाल रंग की थार कार (MP04 ZW 7803) बिलकिसगंज चौराहे पर अचानक अनियंत्रित हो गई।
कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि सब-इंस्पेक्टर का उस पर कोई नियंत्रण नहीं रहा। कार ने पहले सड़क किनारे दुकान लगाकर कंबल बेच रहे दो युवकों को रौंदा, और फिर आगे बढ़ते हुए दो बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 4 लोग लहूलुहान हो गए। घायलों में से एक ने साहस दिखाते हुए किसी तरह फोन करके घटना की सूचना दी।
भीड़ ने रोका तो जाने देने की कहती रही SI
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एसआई किरण राजपूत को घेर लिया। वीडियो में वह कहती दिखाई दे रही हैं कि मुझे जाने दीजिए, मेरे मम्मी-पापा भोपाल में इंतजार कर रहे हैं। जबकि लोग जिद पर अड़े थे कि वे घायलों को अस्पताल लेकर जाएं और इलाज कराएं। करीब एक घंटे बाद डायल-112 आई और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
इलाज के दौरान एक की मौत
उज्जैन के कंबल विक्रेता वकील (28) और लखन (16) और भोपाल के बाइक सवार हृदेश राजोरिया (40) और उनके रिश्तेदार विजय (46) गंभीर रूप से घायल हुए। गंभीर हालत में उन्हें भोपाल लाया गया, जहां विजय शर्मा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
एसआई पर गिरी गाज
इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। कंबल विक्रेता तूफान सिंह बंजारा की शिकायत पर, कोतवाली थाने में थार चालक एसआई किरण राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
कोतवाली टीआई रवीन्द्र यादव ने बताया कि महिला पुलिस अधिकारी के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, एसपी (पुलिस अधीक्षक) ने तत्काल प्रभाव से एसआई किरण सिंह राजपूत को निलंबित कर दिया है और उन्हें रक्षित केंद्र सीहोर में अटैच किया गया है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!