पूरा भुगतान किए बिना ही दूसरी कंपनी को बेच दी जमीन, किसानों से किया धोखा: 45 करोड़ के जमीन सौदे में बड़ा खुलासा
Khulasa First
संवाददाता

पुणे की रियल एस्टेट कंपनियों पर किसानों के साथ धोखाधड़ी का आरोप
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुणे की विशाल छुगेरा रियलिटी इंडिया प्रालि व वक्रतुंड बिल्डर द्वारा हातोद के सतलाना में किसानों से की गई 27 बीघा जमीन के 45 करोड़ के सौदे में धोखाधड़ी का नया खुलासा हुआ है। जानकारी मिली है कि पूरा भुगतान किए बिना ही विशाल छुगेरा और शिवम दास महंत ने वही जमीन एक रियल एस्टेट बिल्डर को दोबारा बेच दी थी।
रियल एस्टेट कंपनी ने जमीन पर कॉलोनी विकसित करने के लिए टीएनसी और अन्य डेवलपमेंट अनुमतियों के लिए आवेदन की तैयारी भी शुरू कर दी थी। इतना ही नहीं, पुणे के बिल्डरों और रियल एस्टेट कंपनी के बीच हुए अनुबंध के आधार पर कच्ची जमीन के रूप में डायरी पर इन्वेस्टर्स को प्लॉट तक बेच दिए गए, जिनमें से लगभग 90 प्रतिशत प्लॉट बिक चुके थे।
जब इसकी खबर किसान परिवार तक पहुंची तो उन्होंने तुरंत टीएनसी और अन्य विभागों में आपत्ति दर्ज कराई। आपत्तियों की जांच में यह खुलासा हुआ कि किसानों को सिर्फ 12-13 करोड़ रुपये ही दिए गए थे, जबकि 32-33 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित था। किसानों से धोखाधड़ी सामने आते ही ओमेक्स रियल एस्टेट ने अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए डायरी पर किए गए सभी सौदों को रद्द कर इन्वेस्टर्स को रकम वापस कर दी।
दलाली के लालच में फिर अधर में सौदा
किसानों का शेष भुगतान चुकाने के नाम पर विशाल छुगेरा और शिवम दास महंत ने उनसे वादा किया कि बकाया रकम के बराबर मूल्य की अन्य जगह जमीन दिलाई जाएगी। जमीन देखकर किसान भी तैयार हो गए थे और सभी शर्तें लगभग तय हो चुकी थीं, लेकिन जैसे ही शिवम को मनमाफिक दलाली नहीं मिली उसने सौदा रुकवा दिया। नतीजतन किसानों को एक बार फिर धोखे का सामना करना पड़ा।
किसानों के फोन न उठाकर बचते रहे बिल्डर: किसानों ने जब भी अपने शेष भुगतान को लेकर विशाल और शिवम से संपर्क करना चाहा, दोनों एक-दूसरे का हवाला देते हुए तारीख पर तारीख देते रहे, लेकिन तय दिन पर पैसे नहीं दिए गए। आखिरकार स्थिति यह हो गई कि दोनों ने किसानों के फोन उठाना ही बंद कर दिया, जिससे किसानों की परेशानी और बढ़ गई।
प्रशासन की कड़ी नीति के बावजूद खुली लूट: इंदौर जिला प्रशासन कई बार डायरी पर प्लॉट बेचने वाले बिल्डरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात करता है, लेकिन वास्तविकता इससे उलट सामने आई है। हातोद तहसील में किसानों के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी हो गई और इसकी भनक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी को नहीं लगी।
इसी तरह के कई मामलों में डायरी पर प्लॉट बेचकर करोड़ों रुपए की ठगी की जा चुकी है। हजारों पीड़ित आज भी प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें न्याय कब मिलेगा किसी को पता नहीं। सबसे बड़ी समस्या यह है कि कई ठग बिल्डर अन्य राज्यों के रहने वाले हैं। धोखाधड़ी करने के बाद वे दोबारा इंदौर लौटकर नहीं आए और प्रशासन ने भी उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई करने में रुचि नहीं दिखाई।
संबंधित समाचार

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!