स्मृति मंधाना-पलाश मुछाल की शादी हुई कैंसिल: क्रिकेटर ने लिखा- मामले को यहीं खत्म करना चाहती हूं, अब आगे बढ़ने का वक्त
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट
स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी अब आधिकारिक रूप से कैंसिल हो गई है।
दोनों ने अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इसका ऐलान किया। यह शादी 23 नवंबर को होनी थी और हल्दी–संगीत जैसे सभी फ़ंक्शन्स भी हो चुके थे। लेकिन उसी सुबह स्मृति के पिता को हार्ट अटैक आने के बाद शादी टाल दी गई थी।
शादी रुकने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएँ फैलने लगीं। कुछ पोस्ट्स में दावा हुआ कि पलाश ने स्मृति के साथ विश्वासघात किया है और उनका नाम वेडिंग कोरियोग्राफ़र से जोड़ा गया। इसी दौरान स्मृति ने शादी से जुड़ी सभी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया से हटा दीं।
स्मृति मंधाना का बयान
स्मृति ने लिखा कि पिछले कुछ हफ़्तों में उनकी निजी ज़िंदगी को लेकर बहुत अटकलें लगाई जा रही थीं, इसलिए उन्हें खुद सामने आना पड़ा।
उन्होंने साफ कहा कि शादी अब कैंसिल कर दी गई है और वह चाहती हैं कि इसी जगह इस विषय को खत्म माना जाए।
स्मृति ने लोगों से अपील की कि वे दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करें और उन्हें थोड़ा समय दें ताकि वे अपनी भावनाओं को संभालकर आगे बढ़ सकें।
साथ ही उन्होंने कहा कि उनका पूरा फोकस देश के लिए क्रिकेट खेलने और टीम को जीत दिलाने पर रहेगा।
पलाश मुछाल का बयान
पलाश ने लिखा कि उन्होंने रिश्ते से पीछे हटने का फैसला कर लिया है और यह समय उनके लिए बेहद कठिन है, क्योंकि सोशल मीडिया पर कई तरह की झूठी बातें फैलाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि जो लोग अफवाहें फैलाकर उनकी छवि खराब कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पलाश ने यह भी कहा कि समाज को बिना जांचे–परखे किसी के बारे में निर्णय नहीं लेना चाहिए, क्योंकि शब्द भी गहरी चोट पहुंचा सकते हैं।
शादी टलने के बाद पलाश संत प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन भी गए थे।
वहीं स्मृति के भाई श्रवण मंधाना ने स्पष्ट किया कि शादी केवल पोस्टपोन नहीं, बल्कि अब पूरी तरह रुक चुकी है, और सोशल मीडिया पर चल रही नई तारीखों की बातें गलत हैं।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!