सिंहस्थ अद्भुत और अलौकिक रहेगा: सीएम डॉ.मोहन यादव
Khulasa First
संवाददाता

129 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
बदलते दौर का उज्जैन विकास के नए आयाम स्पर्श कर रहा है। उज्जैन नगरी में चहुंओर विकास के नए-नए कार्य किए जा रहे हैं। देश-विदेश के प्रसिद्ध औद्योगिक घराने उज्जैन में आकर उद्योगों में निवेश कर रहे हैं। आगामी सिंहस्थ अद्भुत एवं अलौकिक रहेगा।
सिंहस्थ 2028 की संपूर्ण तैयारी की जा रही है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल उज्जैन में 129 करोड़ के विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में कही।
मुख्यमंत्री ने उज्जैन के नागरिकों से आग्रह किया कि उज्जैन शहर अपने सेवा भाव के लिए प्रसिद्ध है। शहर में आने वाले लोगों की मदद एवं मार्गदर्शन में तत्पर रहें। नानाखेड़ा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 129 करोड रुपये की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया।
सिंहस्थ में श्रद्धालु करेंगे शिप्रा जल में स्नान... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि उज्जैन शहर में तेज रफ्तार से हो रही तरक्की भी परिलक्षित है। गली मोहल्ला गांव-शहर सब तरफ विकास के काम हो रहे हैं। आगामी सिंहस्थ 2028 में श्रद्धालुओं द्वारा शुद्ध शिप्रा जल में स्नान किया जाएगा।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व में हमारे देश प्रदेश भी विकास के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। यह विकास का कारवां लगातार आगे बढ़ता रहेगा। आज उज्जैन शहर में बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां लग रही है। आईटी पार्क बन रहा है साइंस सिटी बन रही है।
शहर में चारों ओर सुंदर रोड बन रहे हैं, जहां-जहां भी संभावना है पुल और सड़कें बनाई जा रही हैं। आकाशवाणी उज्जैन 24 घंटे सेवा दे रहा है। अब तो इंदौर-उज्जैन के मध्य 160 किलोमीटर की गति से वंदे मेट्रो ट्रेन चलेगी।
एयरपोर्ट भी बनने वाला है। इंदौर उज्जैन मेट्रोपॉलिटन सिटी की सौगात मिल रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में प्रोजेक्ट स्वाध्याय का शुभारंभ किया। कोडिंग फॉर ऑल थीम पर आधारित उक्त प्रोजेक्ट विद्यार्थियों के लिए है।
इन निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया
सिंहस्थ मद के अंतर्गत 3.95 करोड रुपये की लागत से राजस्व कॉलोनी मुख्य मार्ग के चौडीकरण कार्य। 9.44 करोड रुपये की लागत से नानाखेडा चौराहा से शांति पैलेस एमआर-2 मार्ग का चौडीकरण।
13.12 करोड रुपये की लागत से सांदिपनी चौराहा से उदयन मार्ग तक सड़क चौडीकरण तथा सेंट्रल डिवाईडर कार्य। 38.38 करोड रुपये की लागत से गाडी अड्डा चौराहा से ढांचा भवन होते हुए रणकेश्वर महादेव मंदिर तक एमआर 04 रोड के चौडीकरण।
5.93 करोड रुपये की लागत से हनुमान नाका से हरिफाटक मार्ग तक चौडीकरण।
3.47 करोड रुपये की लागत से कानीपुरा में स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का निर्माण।
39.70 करोड की लागत से जनपद पंचायत उज्जैन में विभिन्न योजना अंतर्गत 289 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन/लोकार्पण।
9.50 करोड रुपये की लागत से कपिला गौशाला का संवर्धन तथा विकास कार्य।
9.68 करोड की लागत से टैगोर चौराहा से दो तालाब तक सड़क चौडीकरण।
8.75 करोड रुपये की लागत से पंवासा क्षेत्र में ईडब्ल्यूएस कॉलोनी का विकास कार्य।
12.82 करोड रुपये की लागत से ढांचा भवन से एमआर 05 तक सडक चौडीकरण।
8.89 करोड रुपये की लागत से नील गंगा चौराहा से हरिफाटक ब्रिज तक मार्ग विकास कार्य। 5.25 करोड की लागत से जनपद पंचायत भवन उज्जैन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन शामिल।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!